NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच
रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच

आज से 17 अक्टूबर तक होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं और जागरूकता गतिविधियां

lochan Gupta
Last updated: September 16, 2026 11:35 pm
By lochan Gupta September 16, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, वैज्ञानिक सोच और भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तर से लेकर विकासखंड और जिला स्तर तक आयोजित होने वाली इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिले के विभिन्न विकासखंडों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज बीआरसी धरमजयगढ़ में संकुल धरमजयगढ़, बाजारपारा, शाहपुर ग्राम, डुगरूपारा एवं नगरीय निकाय क्षेत्र की समस्त अशासकीय शालाओं के संस्था प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता गतिविधियों की जानकारी देते हुए संस्था प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विद्यार्थियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।
अभियान के तहत 18 सितम्बर को प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ड्राइंग प्रतियोगिता तथा 19 सितम्बर को ड्राइंग प्रदर्शन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके बाद 28 सितम्बर एवं 1 अक्टूबर को विकासखंड स्तर पर प्रत्येक विद्यालय से चयनित एक-एक ड्राइंग एवं भाषण प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 3 अक्टूबर को जिला स्तरीय आयोजन में भाषण, ड्राइंग, विज्ञान प्रदर्शनी एवं कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विद्यालयों, सामुदायिक केंद्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ‘नमो सेवा गाथा’ के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं संपूर्ण अभियान अवधि में विद्यालयों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर रंगोली, राष्ट्र/भारत मंडल जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

सेवा और सपनों पर आधारित होंगे प्रतियोगिता के विषय

ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को ‘सेवा’ और ‘सपना’ विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर मिलेगा। ‘सेवा’ विषय के अंतर्गत स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शौर्य, नया कश्मीर तथा नक्सलवाद जैसे विषय शामिल हैं। वहीं ‘सपना’ विषय के अंतर्गत सपनों का भारत, विकसित भारत-2047, नक्सल मुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभाव विषय रखे गए हैं।

You Might Also Like

1 सितंबर को घरघोड़ा भाजपा करेगी आर्थिक नाकेबंदी

पंचाक्षरी मंत्र के पांच करोड़ जाप से सिद्ध हुई रायगढ़ की पुण्य  भूमि  

16 को रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल का शपथ ग्रहण समारोह, सभी नवीन पदाधिकारी लेंगे शपथ

बनोरा आश्रम पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय

हर्षोल्लास के साथ मना गया रक्षाबंधन, बच्चों में दिखा उत्साह

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेवा संकल्प अभियान को लेकर निगम की तैयारी तेज
Next Article माँ की सेवा से मिलती है परमात्मा की कृपा : मृदुल कृष्ण गोस्वामी

खबरें और भी है....

झीरम कांड के सभी आरोपियों को मृत्युदंड, एनआईए कोर्ट ने सुनाई सजा
कथक, ओडिसी और भरत नाट्यम से सजेगी आज की शाम
बेकाबू पिकअप ने बिजली खंभे से टकराई, तीन गंभीर
पत्थर से सिर कुचलकर नाबालिग की हत्याकांड का खुलासा
सेवा संकल्प अभियान : आज जिले में जलेंगे 5 लाख दीप

Popular Posts

झीरम कांड के सभी आरोपियों को मृत्युदंड, एनआईए कोर्ट ने सुनाई सजा
कथक, ओडिसी और भरत नाट्यम से सजेगी आज की शाम
बेकाबू पिकअप ने बिजली खंभे से टकराई, तीन गंभीर
पत्थर से सिर कुचलकर नाबालिग की हत्याकांड का खुलासा
सेवा संकल्प अभियान : आज जिले में जलेंगे 5 लाख दीप

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?