NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा संकल्प अभियान को लेकर निगम की तैयारी तेज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा संकल्प अभियान को लेकर निगम की तैयारी तेज
रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान को लेकर निगम की तैयारी तेज

17 सितंबर को सिंदूर पार्क में शाम 6 बजे होगा शुभारंभ, एक माह तक चलेगा विशेष अभियान

lochan Gupta
Last updated: September 16, 2026 11:34 pm
By lochan Gupta September 16, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। शहर में सेवा, स्वच्छता और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निगम प्रशासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान एवं आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान के शुभारंभ एवं आगामी एक माह की गतिविधियों की रूपरेखा को लेकर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने आज निगम सभा कक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली।
बैठक में निगम के अधिकारी, इंजीनियर, सफाई दरोगा, सफाई सुपरवाइजर, एमआरएफ सुपरवाइजर एवं स्वच्छता दीदियां उपस्थित रहीं। आयुक्त श्री क्षत्रिय ने अभियान के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी।

सिंदूर पार्क से होगा अभियान का शुभारंभ

आयुक्त श्री क्षत्रिय ने बताया कि 17 सितंबर की शाम 6 बजे सिंदूर पार्क में सेवा संकल्प अभियान एवं आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। शुभारंभ के साथ ही एक माह तक अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए निगम स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अभियान को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए पूरे एक माह तक प्रभावी रूप से संचालित किया जाना है। इसके लिए मैदानी अमले से लेकर अधिकारी स्तर तक सभी को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा।

हर अधिकारी-कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण

आयुक्त श्री क्षत्रिय ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान के लिए जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जो दायित्व सौंपे गए हैं, उनका समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक पालन सुनिश्चित करना होगा। सफाई दरोगा एवं सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करेंगे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने इंजीनियरों, एमआरएफ सुपरवाइजरों एवं स्वच्छता दीदियों को भी अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

आयुक्त ने कहा—अभियान को जनभागीदारी से बनाएं प्रभावी

आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शहर में सेवा और स्वच्छता की भावना को और मजबूत करना है। एक माह तक चलने वाले इस अभियान में निगम के प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। सभी अपने दायित्व को गंभीरता से निभाएं और नागरिकों को भी अभियान से जोड़ते हुए इसे प्रभावी एवं परिणाममूलक बनाएं। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता एवं बेहतर व्यवस्था केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें नागरिकों की सहभागिता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, सेवा और शहर के प्रति अपनी जिम्मेदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अभियान के तहत यह कार्यक्रम होंगे आयोजित

अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को सेंट जेवियर जेवियर स्कूल बोइर दादर एवं पीएम श्री नटवर स्कूल में स्वच्छ पाठशाला युवा फॉर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी तरह 18 सितंबर को वार्ड क्रमांक 31 पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड में स्वच्छता लक्षित इकाइयों का समयबद्ध रूपांतरण, 21 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से वार्ड क्रमांक 28 एस ई सी एल कयाघाट छठघाट में स्वच्छ सार्वजनिक स्थल, 22 सितंबर सुबह 8:00 बजे से वार्ड क्रमांक 29 कुली लाइन छठ घाट में स्वच्छ सार्वजनिक स्थल, 23 सितंबर को स्वच्छता हेतु जन भागीदारी एस डब्लू एम रूल्स 2026 अब दो नहीं चार अभियान हेतु घर-घर जागरूकता, 24 सितंबर सुबह 8:00 से स्वच्छता श्रमदान वार्ड क्रमांक 47 विजयपुर तालाब एवं स्वच्छता हेतु जन भागीदारी कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से संजय मार्केट में सिंगल उसे प्लास्टिक मुक्त अभियान, 25 सितंबर सुबह 8 बजे से नटवर स्कूल ग्राउंड में स्वच्छ पर्यटन स्थल, 26 सितंबर सुबह 8 बजे से गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में स्वच्छ पर्यटन स्थल, 29 सितंबर सुबह 8 बजे से वार्ड क्रमांक 10 पुष्प वाटिका मुक्तिधाम में स्वच्छता से समृद्धि, वार्ड क्रमांक एक राजीव नगर मुक्तिधाम में 30 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से स्वच्छता से समृद्धि, 30 सितंबर सुबह 8:00 से 3:00 तक वार्ड क्रमांक 27 नगर निगम ऑडिटोरियम एवं वार्ड क्रमांक 14 रामलीला मैदान में सफाई मित्र स्वास्थ्य शिविर, 1 अक्टूबर सुबह 8:00 बजे से एक दिन एक घंटा एक साथ एवं स्वच्छ शहर कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 19 संजय कंपलेक्स, 2 अक्टूबर सुबह 8:00 बजे से वार्ड क्रमांक 19 नगर पालिक निगम गार्डन स्वच्छ भारत दिवस, वार्ड क्रमांक 34 सराईभद्दर तालाब में 5 अक्टूबर 2026 सुबह 8:00 बजे से जल स्रोतों एवं जलाशयों की स्वच्छता, 6 अक्टूबर सुबह 8:00 बजे से नगर पालिका निगम कार्यालय में संस्थाओं, कार्यालय, भावनों, स्थानीय विभागों एवं कार्यालय परिसरों की स्वच्छता, 8 अक्टूबर सुबह 8:00 बजे से रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे स्टेशन परिसर आसपास की स्वच्छता, 9 अक्टूबर शाम 4:00 बजे से गौरीशंकर मंदिर वार्ड क्रमांक 18 आर पी एफ बैरक के पास स्रोत पृथक्करण एवं होम कंपोस्टिंग, 9 अक्टूबर सुबह 8:00 बजे से अपशिष्ट के चार प्रकार गीला, सूखा,श्च सेनेटरी एवं स्पेशल केयर से पृथक्करण स्रोत पृथक्करण एवं होम कंपोस्टिंग हेतु घर-घर जागरूक जागरूकता, 14 अक्टूबर दोपहर 12 से ऑडिटोरियम पंजीरी प्लांट, एमआरएफ प्लांट में स्वच्छ पर्व हरित वर्ष पर्व नवरात्रि के अवसर पर स्वच्छ एवं हरित उत्सव नगर पालिका निगम सभा कक्ष में स्वच्छ पर्व हरित पर्व 16 अक्टूबर सुबह 11 बजे से आयोजित होंगे।

You Might Also Like

स्टेशन के बाहर आधा घंटा खड़ी रही साउथ बिहार एक्सप्रेस

31 बरस से अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा मे जल रही मानव सेवा की अखंड ज्योत

जिले के तीन पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त

गांजा तस्करों पर गिरी पुलिस की गाज, 3 तस्करों से सवा चार लाख से अधिक का मादक पदार्थ जब्त

76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रशासक ने फहराया तिरंगा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहर की स्वच्छता, सुंदरता और व्यवस्थित विकास के लिए आयुक्त क्षत्रिय ने दिए निर्देश
Next Article सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच

खबरें और भी है....

झीरम कांड के सभी आरोपियों को मृत्युदंड, एनआईए कोर्ट ने सुनाई सजा
कथक, ओडिसी और भरत नाट्यम से सजेगी आज की शाम
बेकाबू पिकअप ने बिजली खंभे से टकराई, तीन गंभीर
पत्थर से सिर कुचलकर नाबालिग की हत्याकांड का खुलासा
सेवा संकल्प अभियान : आज जिले में जलेंगे 5 लाख दीप

Popular Posts

झीरम कांड के सभी आरोपियों को मृत्युदंड, एनआईए कोर्ट ने सुनाई सजा
कथक, ओडिसी और भरत नाट्यम से सजेगी आज की शाम
बेकाबू पिकअप ने बिजली खंभे से टकराई, तीन गंभीर
पत्थर से सिर कुचलकर नाबालिग की हत्याकांड का खुलासा
सेवा संकल्प अभियान : आज जिले में जलेंगे 5 लाख दीप

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?