NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होंगे धरमजयगढ़ अंचल के घर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होंगे धरमजयगढ़ अंचल के घर
रायगढ़

‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होंगे धरमजयगढ़ अंचल के घर

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने 17 सितंबर को शाम 7 बजे दीप प्रज्वलन का किया आह्वान

lochan Gupta
Last updated: September 15, 2026 11:14 pm
By lochan Gupta September 15, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़/धरमजयगढ़। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू ने की सम्मान एवं कृतज्ञता की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल धरमजयगढ़ द्वारा 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत दीप प्रज्वलित कर सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का आह्वान किया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू ने पार्टी कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के नागरिकों से इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल की हैं और करोड़ों लोगों में नई उम्मीद का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सेवासमर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने का अवसर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। ‘जिन्होंने हमें बहुत कुछ दिया, जिन्होंने देश को नई दिशा और करोड़ों लोगों को नई उम्मीद दी, उनके लिए एक आशीर्वाद का दीया जलाना हमारे सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।’ उन्होंने कहा कि यह दीप प्रज्वलन प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए जन-आशीर्वाद की भावना को अभिव्यक्त करेगा। भरतलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना की प्रेरणा देता है। ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान को केवल एक आयोजन के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प से जोडक़र मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में रंगोली सजाकर दीप प्रज्वलित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से यह अभियान सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत करेगा।

You Might Also Like

अकीदत व अमन के साथ मनाया गया मोहर्रम

श्री शनि देव रुद्राभिषेक महोत्सव का तीन अगस्त से भव्य आयोजन

युवक से मोबाइल व नकदी की लूट, आरोपी जेल दाखिल

सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

एसएसपी सदानंद ने कोतवाली थाना का किया आकस्मिक निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिले में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘नुआखाई’ का पर्व
Next Article चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि : आईव्हीएफ से एक साथ तीन बच्चों का जन्म

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?