NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अकीदत व अमन के साथ मनाया गया मोहर्रम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अकीदत व अमन के साथ मनाया गया मोहर्रम
रायगढ़

अकीदत व अमन के साथ मनाया गया मोहर्रम

ताजियों के साथ निकला जुलूस

lochan Gupta
Last updated: July 7, 2025 12:05 am
By lochan Gupta July 7, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ में मोहर्रम का पर्व रविवार को पूरे अकीदत और शांति के साथ मनाया गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुस्लिम समाज द्वारा ताजिया जुलूस निकाले गए, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।
रायगढ़ में सुबह से ही शहर के विभिन्न मोहल्लों जैसे कि चांदनी चौक, इंदिरा नगर, चांदमारी के अलावा अन्य मोहल्लों में ताजिया सजाए गए और शाम होते-होते जुलूसों के रूप में निकाले गए। जुलूस के दौरान मातमी धुनों के साथ लोग ष्या हुसैनष् की सदाएं लगाते हुए चलते रहे।
मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क रहा। पूरे रायगढ़ शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई, साथ ही ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी से निगरानी भी की गई। रायगढ़ पुलिस ने कहा कि रायगढ़ में मोहर्रम का जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा। सभी समुदायों ने भाईचारे की मिसाल पेश की है।
इस बार कुछ युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों ने मिट्टी व कागज से बने ताजिए तैयार किए, जिससे वातावरण को नुकसान न हो। इससे लोगों में पर्यावरण के प्रति भी जागरूकता बढ़ी। हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद कर लोगों ने अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े रहने की प्रेरणा ली। शहर के विभिन्न इमामबाड़ों में विशेष दुआओं और मजलिस का आयोजन भी किया गया। जिसमें भारी संख्या में समुदाय के युवाओं, महिलाओं व बच्चों ने सहभागिता निभाई।

You Might Also Like

महापौर ने निगम में पटल पर रखा 862 करोड़ का बजट

हटाया गया अतिक्रमण, जब्त की गई निर्माण सामग्री

महीनों पहले हुआ टेंडर, अब तक काम शुरू नहीं

रायगढ़ में एनएचएम कर्मचारियों की तिरंगा बाइक यात्रा और अनिश्चितकालीन हड़ताल

उधारी के पैसे मांगने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मेडरमार में पानी टंकी से नहीं हो रही पानी की सप्लाई
Next Article छाल क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा रेत खनन और जुआ का कारोबार

खबरें और भी है....

साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
156 को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा, आठ साल बाद जारी हुई सूची, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
जनरल से एसी कोच तक पैर रखने की जगह नहीं
चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
नर्स के सूने मकान से नकद व जेवर पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?