रायगढ़। पश्चिमी ओडिशा और छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ी-ओडिय़ा संस्कृति से जुड़े अंचल में कृषि पर्व ‘नुआखाई’ का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में जिले के देलारी गांव निवासी विदेशी गुप्ता परिवार के घर इस पावन पर्व पर परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिला। नुआखाई के इस विशेष अवसर पर परिवार द्वारा अपनी प्राचीन संस्कृति को जीवंत रखते हुए कुल 31 प्रकार के विभिन्न पारंपरिक पकवान और व्यंजन तैयार किए गए। नए अन्न का भोग लगाने के बाद इन लजीज व्यंजनों से पारंपरिक भोज का आयोजन हुआ। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने देवी-देवताओं का और अपनो से बढ़ो का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की। इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर हमारी पारंपरिक खान-पान शैली और पारिवारिक सौहार्द की अमिट छाप छोड़ी है।



