NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि : आईव्हीएफ से एक साथ तीन बच्चों का जन्म
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि : आईव्हीएफ से एक साथ तीन बच्चों का जन्म
रायगढ़

चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि : आईव्हीएफ से एक साथ तीन बच्चों का जन्म

lochan Gupta
Last updated: September 15, 2026 11:15 pm
By lochan Gupta September 15, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रायगढ़ ने आईव्हीएफ उपचार के जरिए एक साथ तीन बच्चों के स्वस्थ जन्म की महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि उन दंपतियों के लिए नई उम्मीद का प्रतीक है, जो लंबे समय से संतान प्राप्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 29 वर्षीय अर्चना गुप्ता (नाम बदला हुआ) और उनके पति 34 वर्षीय प्रदीप गुप्ता को शादी के करीब नौ वर्षों में चार बार गर्भपात का सामना करना पड़ा था। वर्षों की निराशा और असफलताओं के बाद दंपती ने अस्पताल के आईव्हीएफ सेंटर में विशेषज्ञ उपचार कराया। सफल आईव्हीएफ के बाद करीब आठ महीने की गर्भावस्था पूरी हुई और एक साथ तीन बच्चों का जन्म हुआ।
आईव्हीएफ से तीन बच्चों का जन्म चिकित्सा की दृष्टि से बड़ी उपलब्धि माना जाता है। एक साथ तीन बच्चों की गर्भावस्था उच्च जोखिम वाली होती है, जिसमें समय से पहले प्रसव की संभावना अधिक रहती है। इस मामले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निरंतर निगरानी और सावधानीपूर्ण प्रबंधन से मां और तीनों बच्चों को सुरक्षित रखा गया। जन्म के तुरंत बाद तीनों नवजातों को 14 दिनों तक एनआईसीयू में विशेष देखभाल दी गई। विशेषज्ञ निगरानी के बाद मां और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। डॉ. प्रिया अग्रवाल ने बताया की इस मरीज को पहले चार बार गर्भपात हो चुका था। इसलिए गर्भधारण के बाद पूरी गर्भावस्था में विशेष निगरानी रखी गई। तीन बच्चों की गर्भावस्था होने के कारण समय से पहले प्रसव की संभावना को देखते हुए मां और बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर रखी गई। प्रसव के बाद तीनों नवजातों को एनआईसीयू में विशेषज्ञ देखभाल दी गई। 14 दिनों बाद तीनों बच्चों की स्थिति संतोषजनक रही। आईव्हीएफ से एक साथ तीन बच्चों का स्वस्थ जन्म वास्तव में चिकित्सा की दृष्टि से बड़ी सफलता है।
अस्पताल संचालक डॉ. प्रशांत अग्रवाल ने चिकित्सकीय टीम और परिवार को बधाई देते हुए कहा, आईव्हीएफ तकनीक के माध्यम से एक साथ तीन बच्चों का स्वस्थ जन्म अस्पताल के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता उन दंपतियों के लिए प्रेरणा है, जो लंबे समय से संतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि आधुनिक आईव्ीहएफ उपचार और विशेषज्ञ परामर्श संतान प्राप्ति में कठिनाई झेल रहे परिवारों के लिए नई राह खोल सकते हैं। डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल का आईव्हीएफ सेंटर इनफर्टिलिटी और आईव्हीएफ उपचार के क्षेत्र में विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

You Might Also Like

सेवाभाव और जनकल्याण के साथ मनाया गया सावित्री देवी जिंदल का जन्मदिन

नवरात्रि पर समाजसेवी संजय एन आर परिवार ने दी सौगात

गुंडे-बदमाशों की थानों में परेड, हुड़दंग करने वालों को पुलिस ने चेताया, जन्माष्टमी-मेला को लेकर सुरक्षा बढ़ाई

माँ मानकेश्वरी देवी मंदिर कर्मागढ़ में शरद पूर्णिमा पर उमड़ा जनसैलाब

अनियंत्रित एंबुलेंस मेडिकल स्टोर में घुसी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होंगे धरमजयगढ़ अंचल के घर
Next Article सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?