NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निम्न दाब का क्षेत्र होने से जिले में तेज वर्षा की संभावना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > निम्न दाब का क्षेत्र होने से जिले में तेज वर्षा की संभावना
रायगढ़

निम्न दाब का क्षेत्र होने से जिले में तेज वर्षा की संभावना

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

lochan Gupta
Last updated: September 2, 2026 12:11 am
By lochan Gupta September 2, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़. जिले में विगत तीन-चार दिनों से बादल व हवा चलने के साथ रिमझिम बरसात होने से अधिकतम तापमान 28 डिग्री पहुंच गया है, जिससे मौसम में ठंडकता आ गई। वहीं मौमस में निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है, जिससे मौमस विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए जिले में तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि बुधवार को जिले के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और भारी वर्षा की भी चेतावनी दी गई है। यह मौसमी बदलाव गंगेटिक पश्चिम बंगाल, उससे लगे उत्तर ओडिशा तथा झारखंड के ऊपर चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मौसम विभाग के अनुसार, यह निम्न दाब अगले 24 घंटे में पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर ओडिशा, गंगेटिक पश्चिम बंगाल और झारखंड पहुंचेगा। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जम्मू, चंडीगढ़, शाहजहांपुर, वाराणसी से चिन्हित निम्न दाब के केंद्र तक और फिर दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक द्रोणिका चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र के साथ स्थित चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश तक 4.5 किलोमीटर ऊंचाई पर फैली है। दक्षिण गुजरात से भी एक द्रोणिका चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र से संबंधित परिसंचरण तक 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इन सभी मौसमी गतिविधियों के कारण जिले में वर्षा की संभावना बनी हुई है।

गर्मी से मिली राहत

विगत सप्ताहभर से जिले में कभी बदल तो कभी रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है। वहीं सोमवार को पूरी रात हल्की बरसात हुई, साथ ही मंगलवार को भी पूरे दिन बूंदाबादी के साथ हवा चलने के कारण अधिकतम तापमान में 28 डिग्री तक पहुंच गया था, जिससे हल्की ठंड का अहसास हुआ। ऐसे में कभी गर्मी तो कभी ठंड का अहसास होने के कारण सर्दी-बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिससे इन दिनों अस्पताल के वार्डों में सिर्फ बुखार के ही मरीज नजर आ रहे हैं।

You Might Also Like

पार्षद निधि में हुये गोलमाल को लेकर घरघोड़ा सीएमओ को आरोप पत्र जारी

पिकअप से जा भिड़ी बाइक, भाई-बहन की मौत

कांग्रेस ने लगाया करोड़ो की ऑनलाइन वसूली का आरोप

रेगड़ी में मौत की पुलिया : 10-12 हादसों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, दहशत में ग्रामीण

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर सर्वत्र महाभंडारा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चार प्रमुख कोयला एवं विद्युत परियोजनाएं संरक्षित क्षेत्र घोषित
Next Article बारिश थमते ही रफ्तार पकड़ेंगे निर्माण कार्य, कलेक्टर के निर्देश

खबरें और भी है....

सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
किआ शो-रूम के मैनेजर पर गिरी पुलिस की गाज, कार पर लाइट गिरने से वाहन चालक को 6 दिन रोका
प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-तीज पर छुट्टी
फाइनेंस कंपनी से साढ़े सात लाख से अधिक की धोखाधड़ी
बारिश थमते ही रफ्तार पकड़ेंगे निर्माण कार्य, कलेक्टर के निर्देश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?