NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: किआ शो-रूम के मैनेजर पर गिरी पुलिस की गाज, कार पर लाइट गिरने से वाहन चालक को 6 दिन रोका
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > किआ शो-रूम के मैनेजर पर गिरी पुलिस की गाज, कार पर लाइट गिरने से वाहन चालक को 6 दिन रोका
रायगढ़

किआ शो-रूम के मैनेजर पर गिरी पुलिस की गाज, कार पर लाइट गिरने से वाहन चालक को 6 दिन रोका

50 हजार रुपए मांगने का आरोप, मैनेजर सहित 2 पर अपराध दर्ज

lochan Gupta
Last updated: September 2, 2026 12:15 am
By lochan Gupta September 2, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र में कंटेनर ड्राइवर को कथित तौर पर 6 दिन तक जबरन रोककर 50 हजार रुपए हरजाना मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंटेनर को बैक करने के दौरान बिजली खंभे पर लगा लाइट सेट टूटकर किआ शो-रूम की नई कार पर गिर गया था।
कार के पिछले हिस्से में नुकसान होने के बाद शो-रूम मैनेजर समेत दो लोगों ने ड्राइवर को रोक लिया। परेशान ड्राइवर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान के घिसेड़ा गांव निवासी अली मोहम्मद (41) ड्राइवरी का काम करता है। वह 21 अगस्त को 6 चक्का कंटेनर वाहन में टीवीएस एक्सएल मोपेड लोड कर बेंगलुरु से रायगढ़ के लिए निकला था। 25 अगस्त की रात वह रायगढ़ पहुंचा। अगले दिन उसे भगवानपुर स्थित अपराजिता टीवीएस शो-रूम के गोदाम में गाडिय़ां उतारनी थीं। अली मोहम्मद गोदाम परिसर में कंटेनर को पीछे कर रहा था। इसी दौरान वाहन का ऊपरी हिस्सा परिसर में लगे बिजली के खंभे से टकरा गया।

लाइट सेट टूटकर नई कार पर गिरा

टक्कर से बिजली खंभे पर लगा हैलोजन लाइट सेट टूट गया। लाइट सेट परिसर के दूसरी ओर खुले स्थान में खड़ी किआ शो-रूम की नई कार के ऊपर जा गिरा। इससे कार के दाहिने पिछले दरवाजे के ऊपरी हिस्से में नुकसान हुआ। शिकायत के मुताबिक, कार में नुकसान के बाद किया शो-रूम के मैनेजर आशीष गोस्वामी और मुकेश ने कंटेनर के सामने एक कार खड़ी कर दी। दोनों ने ड्राइवर से नुकसान के बदले 50 हजार रुपए देने की मांग की। अली मोहम्मद ने 5 हजार रुपए देने की बात कही, लेकिन दोनों कथित तौर पर इसके लिए तैयार नहीं हुए। चालक का आरोप है कि 26 अगस्त से 31 अगस्त तक उसे वहीं रोककर रखा गया और वह मजबूरी में अपने वाहन में ही सोता रहा।

धमकी देने का भी आरोप

ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी उसे धमकाते थे कि यदि 50 हजार रुपए नहीं दिए तो उसके खिलाफ एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। लगातार रोककर रखे जाने से परेशान होकर अली मोहम्मद ने कोतरा रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने किआ शो-रूम के मैनेजर आशीष गोस्वामी और मुकेश के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2) और 308(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले को विवेचना में लेकर घटना के संबंध में आगे की जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम ललितपपुर में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में मिला 192 मरीजों को लाभ

पति की लंगी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला तीज व्रत

बनोरा के नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 85 मरीज लाभांवित

रेलवे टिकट काउंटर पर दलालों के दादागिरी

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-तीज पर छुट्टी
Next Article सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग

खबरें और भी है....

सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
किआ शो-रूम के मैनेजर पर गिरी पुलिस की गाज, कार पर लाइट गिरने से वाहन चालक को 6 दिन रोका
प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-तीज पर छुट्टी
फाइनेंस कंपनी से साढ़े सात लाख से अधिक की धोखाधड़ी
बारिश थमते ही रफ्तार पकड़ेंगे निर्माण कार्य, कलेक्टर के निर्देश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?