NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेगड़ी में मौत की पुलिया : 10-12 हादसों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, दहशत में ग्रामीण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रेगड़ी में मौत की पुलिया : 10-12 हादसों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, दहशत में ग्रामीण
रायगढ़

रेगड़ी में मौत की पुलिया : 10-12 हादसों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, दहशत में ग्रामीण

lochan Gupta
Last updated: March 23, 2026 12:00 am
By lochan Gupta March 23, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। लैलूंगा क्षेत्र के रेगड़ी पंचायत में बनी एक पुलिया अब लोगों के लिए सुविधा नहीं बल्कि मौत का जाल बनती जा रही है। संकरी और जर्जर हालत में मौजूद यह पुलिया आए दिन सडक़ दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक इस पुलिया पर 10 से 12 से अधिक दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की मौत तक हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और प्रशासन अब तक गहरी नींद में सोया हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया काफी संकरी और क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पुलिया के दोनों ओर सुरक्षा के लिए न तो रेलिंग है और न ही कोई चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाया गया है। रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में वाहन चालकों को पुलिया का अंदाजा नहीं लग पाता और वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो जाते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार कई बार छोटे-बड़े वाहन पुलिया से फिसलकर नीचे गिर चुके हैं। कुछ मामलों में लोगों को गंभीर चोटें आईं तो कुछ परिवारों को अपने प्रियजनों की जान तक गंवानी पड़ी। लगातार हो रही इन घटनाओं से गांव में डर और आक्रोश का माहौल बन गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि हर बार केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन पुल पर सुधार का काम नजर नहीं आता।
गांव के बुजुर्गों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिया की मरम्मत और चौड़ीकरण नहीं कराया गया तो आने वाले समय में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिया को जल्द से जल्द चौड़ा किया जाए, मजबूत रेलिंग लगाई जाए और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि लोगों की जान सुरक्षित रह सके।
अब ग्रामीणों का धैर्य भी जवाब देने लगा है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पुलिया का सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या फिर समय रहते इस खतरनाक पुलिया को ठीक कर लोगों की जान बचाने की पहल करेगा।

You Might Also Like

बंगुरसिया में गजराज की दस्तक, मकान को ढहाकर तीन बोरी धान किया चट

निर्माण एजेंसियों को कलेक्टर की दो-टूक, लापरवाही बरतने ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्टेड

घरघोड़ा पुलिस की शराब रेड, 27 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

लड़ाई-झगड़ा कर अलग हुए थे पति-पत्नी

सूने मकानों में धावा : 3 शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मंडल प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर जिला भाजपा की हुई बैठक
Next Article वार्ता विफल : अब गेजामुड़ा में आर-पार की लडाई

खबरें और भी है....

आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
अंडील सरना चौक में बड़ा हादसा टला
ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लूट की रकम व बाइक जब्त
देवी दर्शन करने जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
देवी मंदिरों में आज कुष्मांडा देवी की हुई आराधना, पूरे दिन माता के जयकारे से गूंजता रहा अंचल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?