NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वड़ोदरा में अ.भा. आशा कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > वड़ोदरा में अ.भा. आशा कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न
रायगढ़

वड़ोदरा में अ.भा. आशा कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न

गुजरात सहित 13 प्रांतों के 70 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, छत्तीसगढ़ से रायगढ़, कोरबा एवं जांजगीर के 8 आशा कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता

lochan Gupta
Last updated: August 29, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta August 29, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। गुजरात प्रांत के वड़ोदरा नगर स्थित सुप्रसिद्ध त्रिमंदिर परिसर में अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ (भारतीय मजदूर संघ) का राष्ट्रीय द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग में गुजरात सहित देश के कुल 13 प्रांतों से 70 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इनमें 62 महिला एवं 8 पुरुष प्रतिनिधि शामिल रहे। दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के दौरान संगठनात्मक, सामाजिक एवं श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर कुल सात सत्र आयोजित किए गए।

दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ शुभारंभ

राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ गुजरात प्रदेश आशा संगठन की अध्यक्षा श्रीमती नैना परमार जी की अध्यक्षता में हुआ। उद्घाटन अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के विदेश मामले एवं पब्लिक सेक्टर इंचार्ज हिरण्यमय पंड्या जी, अखिल भारतीय आशा महासंघ की अध्यक्षा श्रीमती जिम्मी खोरा, महामंत्री श्रीमती गीता कटरे, भारतीय मजदूर संघ के सह प्रभारी मिड डे मील संगठन एवं उपाध्यक्ष जिग्नेश मज़मुदार, असंगठित क्षेत्र के प्रभारी जयंत देशपाण्डे, सह प्रभारी गिरजा आचार्य तथा कार्यालय मंत्री व्ही.पी. परमार सहित विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा एवं भारत माता के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिनिधियों ने ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी उद्घोष के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई। पूरे परिसर में उत्साह एवं संगठनात्मक एकजुटता का वातावरण देखने को मिला।

महिलाओं के नेतृत्व एवं सहभागिता पर हुआ विशेष सत्र

अभ्यास वर्ग के महत्वपूर्ण सत्र में ‘भारतीय मजदूर संघ में महिलाओं का नेतृत्व एवं सहभागिता’ विषय पर भारतीय मजदूर संघ के विदेश मामले एवं पब्लिक सेक्टर इंचार्ज तथा पूर्व अध्यक्ष श्री हिरण्यमय पंड्या जी ने प्रभावी एवं मार्गदर्शक उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने संगठन में महिलाओं के नेतृत्व और उनकी सक्रिय सहभागिता को हमेशा प्रमुखता दी है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया।

अर्थव्यवस्था एवं लेखा पद्धति सहित संगठनात्मक विषयों पर प्रशिक्षण

अभ्यास वर्ग के दौरान भारतीय मजदूर संघ के प्राइवेट सेक्टर इंचार्ज एवं पूर्व महामंत्री रविन्द्र हिमते ने अर्थव्यवस्था एवं भारतीय मजदूर संघ की लेखा पद्धति विषय पर प्रतिनिधियों को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने संगठन की आर्थिक व्यवस्था, लेखा-जोखा एवं संगठनात्मक पारदर्शिता से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। इसके अलावा भारतीय मजदूर संघ की कार्य पद्धति, संगठन की रीति-नीति, संगठनात्मक अनुशासन, कार्यकर्ताओं की भूमिका, गीत, नारे, उद्बोधन तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने जैसे विभिन्न विषयों पर भी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया। सातों सत्रों में प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए संगठन के कार्यों को बेहतर ढंग से समझा।

गुजरात प्रदेश आशा संगठन एवं बीएमएस पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान

राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग को सफल बनाने में गुजरात प्रदेश आशा संगठन की श्रीमती ताहीरा, श्रीमती संगीता राठौर, श्रीमती संगीता गोस्वामी  एवं पूरी आशा टीम के साथ-साथ गुजरात प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के समन्वित प्रयासों से दो दिवसीय अभ्यास वर्ग व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अभ्यास वर्ग का संचालन अखिल भारतीय आशा महासंघ की महामंत्री श्रीमती गीता कटरे  ने किया। वहीं समापन एवं आभार प्रदर्शन अखिल भारतीय आशा महासंघ की अध्यक्षा श्रीमती जिम्मी खोरा जी ने किया। समापन अवसर पर संगठन की आगामी गतिविधियों, आशा कार्यकर्ताओं के हितों तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

छ.ग से 8 आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिनिधित्व

इस राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग में छत्तीसगढ़ प्रदेश से भी 8 प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रायगढ़, कोरबा एवं जांजगीर जिलों से मालती सारथी, रंजना, संगीता रात्रे, महावीर पटेल, मदनलाल श्रीवास, केशव चौहान, हरिशंकर गुप्ता एवं हेमेश्वरी बेहरा ने राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग में शामिल होकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। छत्तीसगढ़ से शामिल प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस अभ्यास वर्ग में विभिन्न सत्रों में भाग लेकर संगठन की कार्यप्रणाली, महिला नेतृत्व, श्रमिक हित, संगठनात्मक गतिविधियों एवं भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दृष्टि से नई ऊर्जा, दिशा एवं अनुभव प्राप्त होता है, जिसका लाभ आगे आशा कार्यकर्ताओं के हित में जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए उठाया जा सकेगा। राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग के सफल आयोजन से आशा कर्मचारी महासंघ की संगठनात्मक गतिविधियों को नई मजबूती मिलने तथा विभिन्न राज्यों के आशा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई।

You Might Also Like

नि:शुल्क नेत्र शिविर में 19़3 मरीजों को मिला लाभ

जिंदल की जनसुनवाई निरस्त होने के आसार

आईजी ने पुलिस कार्यालय व थाना का किया निरीक्षण, प्रभावी पुलिसिंग पर दिया जोर

दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक रोड शो

‘ रुंगटा ‘ रौंदेगा पुसौर की खेती, फेरो अलॉय से इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट तक विस्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संजीवनी नर्सिंग होम में रक्तदान महादान शिविर का भव्य आयोजन, एक दिन में हुआ 40 यूनिट रक्त संग्रह
Next Article द. पूर्व मध्य रेलवे में रेल पथ एवं टर्नआउट नवीनीकरण कार्यों को मिल रही गति

खबरें और भी है....

सीएम साय कर सकते हैं चक्रधर समारोह का शुभारंभ
सीएम साय ने अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं का किया सम्मान
पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा
बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम- सीएम साय
आधी रात को शहर के बस स्टैंड में चाकूबाजी, एक युवक गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय कर सकते हैं चक्रधर समारोह का शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?