NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक रोड शो
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक रोड शो
रायगढ़

दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक रोड शो

कमलमय हुआ पूरा दुर्ग शहर, चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा है जरूरी

lochan Gupta
Last updated: February 9, 2025 11:57 pm
By lochan Gupta February 9, 2025
Share
3 Min Read

दुर्ग/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुर्ग में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल हुए और जनता से महापौर प्रत्याशी श्रीमती अल्का बाघमार और सभी 60 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयश्री दिलाने का आग्रह किया। रोड शो को जनता का भरपूर समर्थन मिला। सीएम साय ने कहा कि दुर्ग शहर के चहुंमुखी विकास के लिए नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन सरकार बनाना जरूरी है, क्योंकि शहर की प्रगति केवल भाजपा से ही संभव है।
नया बस स्टैंड से शुरू हुआ रोड शो का काफिला शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए लगभग 3 घंटे के पश्चात महाराजा चौक में समाप्त हुआ। इस दौरान सडक़ों के दोनों ओर उमड़े जनसैलाब ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और भाजपा के समर्थन में गगनचुम्बी नारे लगाए। कमल के झंडों से सजी सडक़ों से दुर्ग में भगवा समंदर नजर आया। सीएम साय ने भी जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए आशीर्वाद और समर्थन देने के लिए आभार जताया।
विष्णु देव साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने नगरीय निकायों के विकास के लिए रू. 7,000-8,000 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है, जिससे शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे, नजूल भूमि पर बसे परिवारों को मालिकाना हक देने के लिए नया कानून लाया जाएगा, महिलाओं के नाम पर संपत्ति कर में 25त्न की छूट मिलेगी, समय पर बिजली बिल और संपत्ति कर भरने वालों को पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रू. 2.5 लाख तक का बिना गारंटी लोन, स्ट्रीट वेंडर्स को रू. 30,000 की आर्थिक सहायता और यूपीएससी पास करने वाले छात्रों को महापौर सम्मान निधि के तहत रू. 1 लाख की सहायता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश में अभूतपूर्व योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, धान का समर्थन मूल्य रू. 3100 प्रति क्विंटल तय किया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 70 लाख माताओं-बहनों को ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ, तेंदूपत्ता संग्रहण दर रू. 5500 प्रति मानक बोरा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीरामलला दर्शन और काशी यात्रा का लाभ तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना’ के तहत हर साल रू. 10,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। रोड शो में सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव, ललित चंद्राकर, महापौर प्रत्याशी श्रीमती अल्का बाघमार, राजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You Might Also Like

पूष्य नक्षत्र पर ज्वेलरी व कपड़ों की बाजार में रही धूम

युवा पत्रकार संतोष पुरुषवानी की माता संगीता देवी का निधन

लोचननगर दुर्गा मंदिर में भंडारे का आयोजन आज

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह बजट विकसित भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का भागीरथ प्रयास है – अरुण धर

पिस्टल और दो नग जिंदा कारतूस के साथ दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया में भी सरपट दौड़ेगी विकास एक्सप्रेस :ओपी चौधरी
Next Article किलिमंजारो हिल पर छत्तीसगढ़ की बेटी निशा ने अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी पर फहराया तिरंगा

खबरें और भी है....

रजत जयंती वर्ष में प्रदेश को मिलेगा नया विधानसभा भवन-सीएम साय
छत्तीसगढ़ के शिवभक्तों के लिए आस्था का केंद्र है उड़ीसा का केदारनाथ शिव मंदिर
चोरी के मामले में नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार
भारतमाला परियोजना में लगे उपकरणों की चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा-शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल

Popular Posts

रजत जयंती वर्ष में प्रदेश को मिलेगा नया विधानसभा भवन-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?