रायगढ़। पुराने विवाद को लेकर बीती रात एक युवक पर दर्जनभर युवकों ने मारपीट करते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बापूनगर निवासी पालरेज दीप पिता राजेंद्र दीप (22 वर्ष) को मोहल्ले के कुछ युवकों से पूर्व में विवाद हुआ था, जिससे इसके पहले भी दो बार उस पर हमला किया गया, लेकिन बीच-बचाव से बच गया था।
ऐसे में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात करीब एक बजे पालरेज दीप ने घर में बताया वह केवडाबाड़ी बस स्टैंड जा रहा है, ऐसे में जब इसने बस स्टैंड पहुंचा तो वहां पहले से बापूनगर के करीब 10-12 लडक़े पहले से खड़े थे और पुरानी बात को लेकर उससे विवाद शुरू करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे, वहीं एक युवक ने शराब के नशे में पालरेज दीप के सिर, चेहरा, हाथ, पैर व पीठ पर उस्तरा से जानलेवा हमला करते हुए गंभीर रूप से जख्मी कर दिए, वहीं जब पालरेज बुरी तरह से लहुलुहाल हो गया तो सभी युवक वहां से भाग गए, इससे घायल युवक ने किसी तरह अपने घर पहुंचा और घटना के बारे में बताया, जिससे परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज कराई है।
क्या कहते हैं परिजन
इस संबंध में घायल के पिता राजेंद्र दीप ने बताया कि करीब एक साल पहले उक्त युवकों से विवाद हुआ था, जिससे दो बार पहले भी हमला कर चुके हैं, लेकिन उस समय घर के नजदीक होने के कारण बीच-बचाव हो गया, लेकिन रात को अकेला पाकर इस पर तीसरी बार हमला किया गया। वहीं जितने भी युवक इस घटना में शामिल थे, सभी नशेड़ी प्रवृति के हैं, जिसके चलते हर हमेशा किसी न किसी से विवाद करते रहते हैं।



