NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: द. पूर्व मध्य रेलवे में रेल पथ एवं टर्नआउट नवीनीकरण कार्यों को मिल रही गति
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > द. पूर्व मध्य रेलवे में रेल पथ एवं टर्नआउट नवीनीकरण कार्यों को मिल रही गति
बिलासपुर

द. पूर्व मध्य रेलवे में रेल पथ एवं टर्नआउट नवीनीकरण कार्यों को मिल रही गति

lochan Gupta
Last updated: August 29, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta August 29, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल पथों एवं टर्नआउटों के नवीनीकरण कार्यों को निरंतर गति प्रदान की जा रही है। इन कार्यों का उद्देश्य रेल पथों की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता में सुधार करना, संरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करना तथा यात्रियों को संरक्षित एवं आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करना है। इसी कड़ी में, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान रेल एवं स्लीपर नवीनीकरण के अंतर्गत 357.66 सीटीआर यूनिट रेल पथ का नवीनीकरण किया गया। इसी प्रकार, वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में 01 अप्रैल 2026 से 31 जुलाई 2026 तक 116 सीटीआर यूनिट रेल पथ का नवीनीकरण किया जा चुका है।
रेल पथ नवीनीकरण के अंतर्गत पुराने अथवा निर्धारित अवधि पूर्ण कर चुके रेल, स्लीपर तथा उनसे जुड़े सभी आवश्यक संयोजक एवं फिटिंग उपकरणों का नवीनीकरण किया जाता है। इससे रेल पथ की मजबूती, स्थायित्व एवं विश्वसनीयता में वृद्धि होती है, जो संरक्षित रेल परिचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी प्रकार, ट्रेनों को एक रेल मार्ग से दूसरे रेल मार्ग पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले टर्नआउटों के नवीनीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 459.50 भारित संख्या के टर्नआउटों का नवीनीकरण किया गया। वहीं, वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में 01 अप्रैल 2026 से 31 जुलाई 2026 तक 117.50 भारित संख्या के टर्नआउट नवीनीकरण कार्य पूरे किए जा चुके हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल पथों, स्लीपरों एवं टर्नआउटों के नवीनीकरण और रखरखाव कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। आधुनिक एवं सुदृढ़ रेल अवसंरचना से रेल संरक्षा को और मजबूत बनाने, संरक्षित एवं निर्बाध रेल परिचालन सुनिश्चित करने तथा यात्रियों को अधिक सुगम, संरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सुरक्षित, संरक्षित एवं विश्वसनीय रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेल अवसंरचना के विकास, रखरखाव एवं नवीनीकरण कार्यों को निरंतर गति प्रदान कर रहा है।

You Might Also Like

खाली लौटने वाली मालगाडिय़ों में माल लदान का अवसर

विश्व पर्यावरण पर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित थीम पर पूरे पखवाड़े भर कार्यक्रम आयोजित

गर्मी के मौसम में यात्रियों के सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने किए गए हैं अनेक प्रबंध

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

बाराद्वार स्टेशन को चौथी लाइन से जोडऩे का कार्य सफलपूर्वक सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वड़ोदरा में अ.भा. आशा कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न
Next Article आईएफएस अफसर विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी

खबरें और भी है....

खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध -सीएम साय
पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर फायर, बाइक व एयरगन छोडक़र भागा आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
2 हादसों में 3 युवकों की मौत, नशे में ड्यूटी कर रहा वार्ड बॉय बर्खास्त
पत्रकार राकेश स्वर्णकार क़ो पितृ शोक
तेल टैंकर ने बाइक सवार युवकों को ठोका, दो मृत, बहन के घर से राखी बंधवाकर घर लौटते समय हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर, रायपुर रेफर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?