NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डीएमएफ मद से विकास कार्यों को मिल रही रफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डीएमएफ मद से विकास कार्यों को मिल रही रफ्तार
रायगढ़

डीएमएफ मद से विकास कार्यों को मिल रही रफ्तार

15.85 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति

lochan Gupta
Last updated: August 6, 2026 12:13 am
By lochan Gupta August 6, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से जिले के खनिज प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए जनहित के कार्यों को लगातार स्वीकृति प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से 15 करोड़ 85 लाख 60 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इन परियोजनाओं से जिले के स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी तथा हजारों ग्रामीणों को बेहतर सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत खरसिया विकासखंड के सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण और उन्नयन के लिए 88 लाख 81 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं धरमजयगढ़ विकासखंड के सिविल अस्पताल के निर्माण एवं उन्नयन कार्यों के लिए 5 करोड़ 28 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त धरमजयगढ़, लैलूंगा, तमनार एवं घरघोड़ा विकासखंडों में मॉडल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सेंटर भवनों के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 9 करोड़ 56 लाख 18 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं से विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं और बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध होगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा भी विस्तृत होगा। शिक्षा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में लैलूंगा विकासखंड के ग्राम पंचायत कुर्रा में अतिरिक्त कक्ष सहित प्राथमिक शाला भवन के जीर्णोद्धार के लिए 3 लाख 48 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत चोरंगा के माध्यमिक शाला भवन के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 9 लाख 13 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। डीएमएफ मद से स्वीकृत इन विकास कार्यों के क्रियान्वयन से खनिज प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ होंगी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा तथा क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास को नई गति मिलेगी।

You Might Also Like

मोबाइल पटक दिया तो गुस्साई छात्रा ने किया जहर सेवन, हुई मौत

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई समीक्षा

जेेपीएल ने किया राहगीरों को हेलमेट वितरण

अनवसर में महाप्रभु की सेवा उपचार, 27 को निकलेगी भव्य रथयात्रा

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डेयरी, मिठाई प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टोरेंट व बेकरी में जारी है जांच
Next Article नर्स के सूने मकान से नकद व जेवर पार

खबरें और भी है....

साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
156 को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा, आठ साल बाद जारी हुई सूची, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
जनरल से एसी कोच तक पैर रखने की जगह नहीं
चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
नर्स के सूने मकान से नकद व जेवर पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?