NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला प्रशासन व बटमूल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिला प्रशासन व बटमूल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रायगढ़

जिला प्रशासन व बटमूल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बटमूल कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

lochan Gupta
Last updated: September 25, 2023 12:44 am
By lochan Gupta September 25, 2023
Share
4 Min Read

रायगढ़। पूर्वांचल स्थित शिक्षा व संस्कार के साथ विगत 1999 से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करता बटमूल आश्रम महाविद्यालय, साल्हेओंना, महापल्ली, रायगढ़ में कर्मठ व सेवाभावी जिला कलेक्टर रायगढ़ व अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी, रायगढ़ तारण प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में तथा डॉ. पी.एल.पटेल, प्राचार्य बटमूल कॉलेज के मार्गदर्शन व डॉ. विक्रान्त गुप्ता रेडक्रॉस व रेडरिबन प्रभारी के कुशल नेतृत्व में जिला प्रशासन रायगढ़ व बटमूल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा थीम’ पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्वच्छता का बताया गया महत्व
इसके पश्चात प्राचार्य द्वारा स्वागत उदबोधन में स्वच्छता के अभाव में कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं और किस प्रकार लोगों को जागरूक किया जाए हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। तत्पश्चात डॉ. विक्रान्त गुप्ता द्वारा स्वच्छता से स्वस्थ तन और स्वस्थ तन में स्वस्थ मन व स्वस्थ मन मे स्वस्थ विचार की बात कहते हुए नोडल अधिकारी मोनिका इजारदार को जिला प्रशासन की मुहिम ‘स्वच्छता ही सेवा’ एवं स्वच्छता से होने वाले लाभ पर प्रकाश डालने हेतु आग्रह किया। जहाँ मोनिका इजारदार ने महात्मा गांधी के सपने का भारत से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए बताया कि हमें सिर्फ राजनीतिक स्वतंत्रता ही नहीं बल्कि स्वच्छ व विकसित देश की कल्पना को साकार करना है।
मोनिका इजारदार का हुआ आत्मीय स्वागत
वहीं उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता व अतिथि के रूप में नारी शक्ति का पर्याय प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित सुश्री मोनिका इजारदार रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत में मंच का संचालन कर रहे डॉ. विक्रान्त गुप्ता द्वारा स्वच्छता व महिला स्वास्थ्य नोडल अधिकारी सुश्री मोनिका इजारदार का पुष्पगुच्छ से एवं अन्य सभी अतिथियों व प्राध्यापकविन्द व विद्यार्थियों का करतल ध्वनियों से आत्मीय स्वागत किया गया।
जागरूकता जरुरी है
प्रधानमंत्री से सम्मानित मोनिका इजारदार ने कहा कि स्वच्छता के कई मायने हैं जो न केवल आस-पास के परिवेश में फैली गंदगी को दूर करना है बल्कि यह बालिकाओं, माताओं, बहनों में मासिकधर्म के दौरान होने वाली स्वास्थ्यगत परेशानीयों के समय स्वच्छता का क्या महत्व है और इस समय स्वच्छता के अभाव में कैसे कैंसर जैसी लाईलाज बीमारी का सामना करना पड़ सकता है के बारे में बताते हुए उसके बचाव में सैनिटरी पेड का इस्तेमाल करने तथा इसका पैसा अपने पिता व भाई से मांगने का आग्रह किया ताकि इस क्षेत्र में भी जागरूकता लाई जा सके। साथ ही शहर में डेंगू के बढ़ते केश को देखते हुए माननीय कलेक्टर के निर्देशानुसार बचाव के उपायों वाले पाम्पलेट भी बांटें। जिसमें विद्यार्थियों ने भी रुचि दिखाते हुए स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु अपने सुझाव दिए।
स्वच्छता का लिए शपथ
इसके पश्चात डॉ. विक्रान्त गुप्ता द्वारा जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण योजना ‘स्वछता ही सेवा’ थीम पर आधारित मैं ना गंदगी करूँगा ना करने दूंगा और हर वर्ष 100 घंटे व सप्ताह के 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करने की शपथ दिलाने के बाद अंत मे सबका आभार ज्ञापित किया।
इनकी रही उपस्थिति
वहीं उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से सम्मानित मोनिका इजारदार के सहयोगी प्रकाश जायसवाल महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक पी.के.गुप्ता, प्रो. प्रज्ञा विश्वाल, प्रो. साक्षी शुक्ला, प्रो.होमेश्वरी, अन्य शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टॉफ, कॉलेज की छात्रा रचना साहू, सपना, सुनीता यादव, छात्र आकाश, विशेष, जितिन खेश सहित अधिक संख्या में छात्र- छात्राओं की उपस्थिति रही।

You Might Also Like

June 21, 2024

मानविक सेवा कार्यों से सेवांजली ने बिखेरी खुशियां

रामनवमी आयोजन समिति की हुई अंतिम और निर्णायक बैठक

पटेलपाली आदर्श सब्जी मंडी बनाने 2 करोड़ 60 लाख की स्वीकृति

लंबे समय से फरार तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article धैर्य, विश्वास, प्रेम और समर्पण से मिलते हैं प्रभु- आचार्य गोस्वामी मृदुल कृष्ण शास्त्री
Next Article आरोग्य सदन संस्थान के संचालक पर गिरी जुर्माना की गाज

खबरें और भी है....

सीएम साय ने कहा- 9 हजार 500 करोड़ के निवेश संबंधी हुए एमओयू
प्रदेश में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूलों के पट
उर्दना मोड मोड पर 100 मीटर की दूरी में दो बड़े हादसे
क्लासमेट का अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?