NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुलिस पेड़ों पर लगा रही रेडियम रिफ्लेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पुलिस पेड़ों पर लगा रही रेडियम रिफ्लेक्टर
रायगढ़

पुलिस पेड़ों पर लगा रही रेडियम रिफ्लेक्टर

रात में दुर्घटनाओं को रोकने की पहल, जिले भर में चल रहा अभियान

lochan Gupta
Last updated: August 6, 2026 12:12 am
By lochan Gupta August 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में रात के समय होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष सडक़ सुरक्षा अभियान शुरू किया है। इसके तहत सडक़ किनारे स्थित पेड़ों पर ट्री मार्कर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं।
जिले के कई चिन्हित मार्गों पर यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि रात में वाहन चालकों को सडक़ किनारे मौजूद पेड़ और मोड़ दूर से ही दिखाई दें और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। हाल के दिनों में जिले में कई सडक़ हादसे सामने आए हैं। इनमें कुछ दुर्घटनाएं सडक़ किनारे पेड़ों से वाहन टकराने या रात में रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं देने के कारण हुईं। कई मामलों में वाहन सडक़ से नीचे भी उतर गए।
इन्हीं घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने जिले के विभिन्न मार्गों का सर्वे किया। सर्वे के बाद दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्थित पेड़ों को चिन्हित कर उन पर उच्च गुणवत्ता वाले रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। वाहन की हेडलाइट पड़ते ही ये रिफ्लेक्टर दूर से चमकते हैं, जिससे चालकों को पहले से सतर्क होने में मदद मिलती है।
इस अभियान के लिए यातायात थाना की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो जिले के विभिन्न मार्गों पर लगातार कार्य कर रही हैं।

इन मार्गों पर लगाए गए रेडियम रिफ्लेक्टर

पुलिस की ओर से उर्दना-गेरवानी-लाखा मार्ग, पहाड़ मंदिर-बनोरा मार्ग और इंदिरा विहार-हमीरपुर मार्ग पर सडक़ किनारे चिन्हित पेड़ों में ट्री मार्कर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले के अन्य संवेदनशील और दुर्घटना संभावित मार्गों पर भी यह कार्य चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

रात में निर्धारित गति से चलाए वाहन

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे रात के समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें। अनावश्यक रूप से हाई बीम का उपयोग न करें और सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। साथ ही सडक़ संकेतकों और रिफ्लेक्टर मार्किंग पर ध्यान देते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।

समय रहते सतर्क करेंगे ट्री मार्कर-एसएसपी

एसएसपी शशि मोहन ने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस केवल नियमों का पालन कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की सुरक्षा से जुड़े नवाचार भी कर रही है। उन्होंने कहा कि सडक़ किनारे लगाए जा रहे ट्री मार्कर रेडियम रिफ्लेक्टर वाहन चालकों को समय रहते सतर्क करेंगे और दुर्घटनाओं की संभावना को काफी हद तक कम करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की।

You Might Also Like

हत्या के 8 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

कचरे के ढेर में मिला पद्मश्री कैलाश खेर व उनकी टीम का प्रशस्ति पत्र

आरएल हॉस्पिटल में 28 अप्रैल को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ रहेंगे उपलब्ध

बरपाली और भुकुर्री में पूंजीपथरा पुलिस ने लगाया चौपाल

आर.एल. हॉस्पिटल में 13 जून को साइटिका स्पेशिलिस्ट डॉ हर्षित गोयनका रहेंगे उपलब्ध

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डबल चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 आरोपी सपड़ाए
Next Article डेयरी, मिठाई प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टोरेंट व बेकरी में जारी है जांच

खबरें और भी है....

जूट बैग बनाकर आत्मनिर्भर हो रहीं टपरंगा की महिलाएं, सालाना 6 से 7 लाख कमा रहीं, जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से कर रहीं आय अर्जन, लगातार बढ़ रही जूट बैग की मांग
पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेकाहारा के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी
पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, दोनों को आजीवन कारावास की सजा
बिल्डिंग डिस्मेंटल के दौरान गिरा बिजली खंभा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जूट बैग बनाकर आत्मनिर्भर हो रहीं टपरंगा की महिलाएं, सालाना 6 से 7 लाख कमा रहीं, जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से कर रहीं आय अर्जन, लगातार बढ़ रही जूट बैग की मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?