NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डबल चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 आरोपी सपड़ाए
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डबल चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 आरोपी सपड़ाए
रायगढ़

डबल चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 आरोपी सपड़ाए

2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल व चोरी में प्रयुक्त दो बाइक बरामद

lochan Gupta
Last updated: August 6, 2026 12:12 am
By lochan Gupta August 6, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश शिव सारथी उर्फ शिवा सारथी भी शामिल है। आरोपियों ने चोरी से पहले इलाके की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 63,700 नगद, सोने का टॉप्स, पीतल का लोटा, रेंजर साइकिल, चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, लोहे की रॉड एवं अन्य सामान सहित करीब 2 लाख की मशरूका बरामद की है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों में रायगढ़ पुलिस ने चोरी के पांच मामलों का सफल खुलासा किया है।
पहली घटना सूर्या बिहार, कौहाकुण्डा स्थित प्रोफेसर सरोज कुमार चंद्रा के मकान की है, जहां घर के पोर्च में खड़ी बच्चे की जीके हैशटैग कंपनी की रेंजर साइकिल चोरी कर ली गई थी। रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
दूसरी घटना दीनदयालपुरम कॉलोनी फेस-1 की है, जहां सूने मकान का ताला तोडक़र अलमारी से 70 हजार नकद, सोने का टॉप्स एवं पीतल का छोटा लोटा चोरी कर लिया गया था। गृहस्वामिनी श्रीमती सेवती पटेल अपनी सास के निधन के कारण बरमकेला गई थीं। लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला और चोरी का पता चला। मामले में थाना चक्रधरनगर में धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध महिला एवं पुरुष दिखाई दिए, जिनकी पहचान मुखबिरों की सहायता से शिवा सारथी एवं उसकी पत्नी पिंकी सारथी के रूप में हुई। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक चोरी का सोने का टॉप्स बेचने के लिए शहर की ज्वेलरी दुकानों के चक्कर लगा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर शिवा सारथी को हिरासत में लिया।
पूछताछ में शिवा ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी कुश केरकेट्टा के साथ दिन में सूर्या बिहार से रेंजर साइकिल चोरी की थी। उसी रात पत्नी पिंकी सारथी एवं साथी प्रभात राय उर्फ सोनू बंगाली के साथ दीनदयालपुरम कॉलोनी पहुंचकर सूने मकान का ताला लोहे की रॉड से तोड़ा और अलमारी से नकदी व जेवर चोरी कर लिए। चोरी की रकम का आपस में बंटवारा कर लिया गया तथा शेष राशि शराब एवं अन्य खर्चों में उड़ा दी।
आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने शिवा सारथी से 25,000 नगद एवं चोरी की रेंजर साइकिल, पिंकी सारथी से 8,700 नगद, सोने का टॉप्स एवं पीतल का लोटा, प्रभात राय उर्फ सोनू बंगाली से 30,000 नगद तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और कुश केरकेट्टा से साइकिल चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। साथ ही वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड एवं अन्य साक्ष्य भी जब्त किए गए। प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में शिव सारथी उर्फ शिवा सारथी, पिंकी सारथी उर्फ पिंकी चौहान उर्फ मनीषा, प्रभात राय उर्फ सोनू बंगाली तथा कुश केरकेट्टा शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना रायगढ़

संविधान दिवस पर कलेक्टोरेट में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त

तेज रफ्तार बोलरो एंबुलेंस से टकराकर पलटी

शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सडक़ हादसे में पालतू कुत्ते की मौत
Next Article पुलिस पेड़ों पर लगा रही रेडियम रिफ्लेक्टर

खबरें और भी है....

साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
156 को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा, आठ साल बाद जारी हुई सूची, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
जनरल से एसी कोच तक पैर रखने की जगह नहीं
चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
नर्स के सूने मकान से नकद व जेवर पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?