NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 12वीं हिन्दी विशिष्ट परीक्षा अब 10 अप्रैल को° 23 मार्च की परीक्षा हुई थी निरस्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 12वीं हिन्दी विशिष्ट परीक्षा अब 10 अप्रैल को° 23 मार्च की परीक्षा हुई थी निरस्त
रायगढ़

12वीं हिन्दी विशिष्ट परीक्षा अब 10 अप्रैल को° 23 मार्च की परीक्षा हुई थी निरस्त

केंद्राध्यक्षों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, नियमों का कड़ाई से पालन के दिए गए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: April 4, 2026 11:33 pm
By lochan Gupta April 4, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के अंतर्गत कक्षा 12वीं की हिन्दी विशिष्ट विषय की 23 मार्च 2026 को संपन्न हुई परीक्षा को मंडल द्वारा निरस्त कर दिया गया है। अब यह परीक्षा पुन: 10 अप्रैल 2026 को जिले के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज रायगढ़ जिले के सृजन सभा कक्ष में सभी 100 परीक्षा केंद्रों के लिए नियुक्त केंद्राध्यक्षों का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम ने केंद्राध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों का प्रत्येक परीक्षा केंद्र में कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की विश्वसनीयता और गोपनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ज्ञात हो कि कक्षा 12वीं हिंदी विशिष्ट विषय की परीक्षा 23 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी, जिसे मंडल द्वारा तकनीकी/प्रशासनिक कारणों से निरस्त कर दिया गया। अब यह परीक्षा पुन: 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। रायगढ़ जिले में इसके लिए कुल 100 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मंडल द्वारा जारी नवीन निर्देशों की जानकारी देने हेतु 30 मार्च 2026 को रायपुर स्थित मंडल कार्यालय में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इसके पश्चात रायगढ़ जिले के मास्टर ट्रेनर श्री संतोष चंद्रा (प्राचार्य, जूटमिल) एवं श्रीमती जे.सुजाता राव प्राचार्या, महापल्ली द्वारा सभी केंद्राध्यक्षों को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान परीक्षा संचालन से जुड़े हर पहलू को विस्तार से समझाया गया, जिसमें-गोपनीय सामग्री का राज्य स्तर से समन्वयक केंद्र तक सुरक्षित परिवहन, समन्वयक केंद्र से थानों तक सामग्री पहुंचाने की प्रक्रिया, थानों से परीक्षा केंद्रों तक गोपनीय सामग्री का वितरण, परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का सुरक्षित संकलन एवं पुन: थानों में जमा करना, इन सभी प्रक्रियाओं को पीपीटी के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से समझाया गया, ताकि किसी भी स्तर पर भ्रम की स्थिति न बने। गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन हेतु प्रत्येक थाने के लिए अलग-अलग परिवहन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी समन्वयक केंद्र से निर्धारित थानों तक सामग्री को सुरक्षित पहुंचाएंगे। यह संपूर्ण परिवहन कार्य जिला कार्यालय द्वारा निर्धारित शासकीय वाहनों के माध्यम से ही किया जाएगा, जिससे सुरक्षा एवं गोपनीयता बनी रहे। परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मंडल द्वारा डीएसपी रैंक के अधिकारी को पुलिस नोडल नियुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत रायगढ़ जिले में श्री सुशांतो बनर्जी, डीएसपी रायगढ़ को पुलिस नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी जिम्मेदारी राज्य स्तर से लेकर परीक्षा केंद्र तक गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन, परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, तथा परीक्षा उपरांत अमूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं के सील्ड बंडलों को सुरक्षित थानों में जमा कराने हेतु आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराना होगी।
प्रशिक्षण के दौरान परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मंडल के सभी निर्देशों का अक्षरश: पालन करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। इस प्रकार, 10 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी श्री धनराज मरकाम, सहायक नोडल श्री भुवनेश्वर पटेल, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती रूबी वर्गीस, मास्टर ट्रेनरगण, जिले के सभी 100 परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष तथा जिले के 16 थानों एवं पुलिस चौकियों के लिए नियुक्त परिवहन अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी ने स्कूली बच्चों को दिया उपहार

प्रदेश की जीडीपी आगामी 5 वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य-ओपी

नए मतदाताओं ने कहा वोट देने जरूर जायेंगे

सदस्यता अभियान को लेकर समन्वय समिति की हुई बैठक

लूट के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Next Article जनसमस्या निवारण शिविर 43 हितग्राहियों को मिला लाभ, पीएम सूर्य घर योजना सहित योजनाओं का हुआ प्रचार-प्रसार

खबरें और भी है....

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर- सीएम साय
आरटीई के तहत प्रवेश नहीं देंगे निजी स्कूल, 6 हजार से ज्यादा स्कूलों ने एडमिशन देने से किया इनकार, 54 हजार 824 छात्र होंगे प्रभावित
ब्याज पर रकम देकर प्रताडि़त करने वाले पर कसा कानूनी शिकंजा
अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 बाइक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार
सूने मकानों में चोरों ने बोला धावा, नकद सहित लाखों का सामान ले उड़े

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?