NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अवैध अप्रवासियों की पहचान के निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अवैध अप्रवासियों की पहचान के निर्देश
रायगढ़

कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अवैध अप्रवासियों की पहचान के निर्देश

16 एजेंडा पर बैठक, सडक़ हादसे रोकने और भारी वाहनों की पार्किंग पर भी फोकस

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 12:08 am
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में 16 एजेंडा पर चर्चा की। बैठक में अवैध अप्रवासियों की पहचान और उनकी मॉनिटरिंग, सडक़ दुर्घटनाओं में कमी, भारी वाहनों की पार्किंग, शहर के बाहरी हिस्सों में बस स्टॉप विकसित करने समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कलेक्टर और एसएसपी ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पुलिस अधिकारी और संबंधित विभाग संयुक्त रूप से सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करें और हर सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार ने अवैध रूप से रह रहे लोगों और परिवारों की पहचान तथा आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-233-1905 जारी की है। यह हेल्पलाइन सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे संचालित रहेगी। नागरिक अपने आसपास रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों या उनकी गतिविधियों की सूचना इस नंबर पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
नगर निगम आयुक्त ने बैठक में बताया कि उद्योगों की कर्मचारी बसों के शहर के भीतर आने से यातायात का दबाव बढ़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम, राजस्व विभाग, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग को शहर के बाहरी हिस्सों में उपयुक्त बस स्टॉप विकसित करने के लिए जल्द स्थल चयन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने घरघोड़ा बाईपास मार्ग, बंजारी मंदिर क्षेत्र, पूंजीपथरा मार्ग, तमनार, खरसिया के रानीसागर चौक और गिरवानी मार्ग सहित चिन्हित स्थानों पर भारी वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल का चयन 30 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे शहर के भीतर यातायात का दबाव कम होगा और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सडक़ दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सडक़ों पर अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। साथ ही दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि ओवरस्पीड वाहनों और मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ इंटरसेप्टर वाहन और स्पीड रडार गन के माध्यम से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले वर्ष 3,762 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट का संयुक्त निरीक्षण कर सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। संवेदनशील मार्गों पर नियमित पेट्रोलिंग, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक और विद्यालयों में यातायात शिक्षा कार्यक्रम भी लगातार संचालित किए जा रहे हैं।

You Might Also Like

पत्रकार मुरली बहिदार का निधन

झलमला के सामुदायिक भवन में दबंगों का कब्जा

पंजरी प्लांट वार्ड में सुजीत महतो की दावेदारी से बदल सकते हैं समीकरण

घरघोड़ा में भव्य शोभा यात्रा के साथ गुरु घासी दास जयंती का ऐतिहासिक आयोजन

अंडर 19 वर्ग के जिला स्तरीय विजेता बने

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 5 को जिला मुख्यालय एवं 19 अगस्त को संभाग मुख्यालय में पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन
Next Article शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में कारगिल विजय दिवस एवं गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

खबरें और भी है....

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
प्रियदर्शी बाबा राम के संकल्प से प्रज्ज्वलित ज्ञान के दीप से मिटा अज्ञानता का अंधकार
मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर
2 रातों से राइस-मिल में घुस रहा गजराज
रायगढ़ की खिलाड़ी आनिया सिंह का 9वें हीरोज़ कप के लिए चयन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?