NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में कारगिल विजय दिवस एवं गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में कारगिल विजय दिवस एवं गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई
रायगढ़

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में कारगिल विजय दिवस एवं गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 12:10 am
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ में आज कारगिल विजय दिवस एवं गुरु पूर्णिमा का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, कारगिल के अमर शहीदों तथा गुरुओं को प्रणाम करते हुए गायत्री मंत्र के उच्चरण के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कारगिल के वीर शहीदों को याद किया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय चैहान ने कहा कि कारगिल विजय दिवस राष्ट्रभक्ति, साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। कारगिल के वीर सैनिकों ने अपने अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से भारत की अस्मिता की रक्षा की, जिसका राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों का भी मार्गदर्शन करता है। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और समर्पण की भावना बनाए रखते हुए शिक्षा को समाज एवं राष्ट्र सेवा का माध्यम बनाना चाहिए।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. तरूण धर दीवान ने अपने उद्बोधन में कहा कि कारगिल के अमर वीरों का शौर्य और बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके त्याग से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डॉ. रोहिणी आर्या, प्रभारी अधिकारी (स्था.प्रशा.), श्री सुनील कुमार अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी (परीक्षा), डॉ. नीरजा तिवारी सिंह, प्रभारी अधिकारी (अकादमी) एवं समस्त कर्मचारिगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

कोलता समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट

करंट से चाचा-भतीजा की मौत

प्रदेश में अशांति फैलाकर दंगे कराना चाहती है विधायक उत्तरी जांगड़े – अरुण धर दीवान

लॉयंस क्लब मिड टाउन ने किया बाबा धाम में श्रद्धा का जलाभिषेक

एनडीए को मिला जनादेश, छत्तीसगढ़ में भी खिला कमल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अवैध अप्रवासियों की पहचान के निर्देश
Next Article खरसिया के युवा का फि़ल्मों में डेब्यू ‘लंदर फंदर प्यार मोहब्बत’ का भव्य ऐलान

खबरें और भी है....

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
प्रियदर्शी बाबा राम के संकल्प से प्रज्ज्वलित ज्ञान के दीप से मिटा अज्ञानता का अंधकार
मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर
2 रातों से राइस-मिल में घुस रहा गजराज
रायगढ़ की खिलाड़ी आनिया सिंह का 9वें हीरोज़ कप के लिए चयन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?