NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना
रायगढ़

विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

बाजारों में पूरे दिन रहा भीड़-भाड़ का माहौल, बच्चों में दिखा विशेष उत्साह

lochan Gupta
Last updated: September 13, 2026 11:39 pm
By lochan Gupta September 13, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। आज से विघ्नहर्ता श्री गणेश घर-घर के साथ पंडालों में भी विराजेंगे। उनके स्वागत को लेकर शहर में तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। गणपति के आगमन से पहले ही शहर का माहौल भक्तिपूर्ण हो गया है। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, जो रोशनी और फूलों से जगमगा रहे हैं। इन पंडालों में गणेश की विशाल प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी, जिनकी स्थापना के लिए अंतिम तैयारियां की जा रही हैं। इसी तरह, घरों में भी गणेश की प्रतिमा स्थापित करने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं, जहां परिवार के सदस्य मिलकर सजावट कर रहे हैं।
ज्ञान, बुद्धि और सौभाग्य के प्रतीक भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। जो इस बार गणेश चतुर्थी सोमवार को पड़ रहा है। जिससे शनिवार रात से ही पंडालों में गजानंद की प्रतिमा पहुंचने लगी थी, वहीं घरों में बैठाने वाले लोग रविवार से सुबह ही प्रतिमा की खरीदी शुरू करदी है। इसके साथ ही रविवार सुबह से ही पूजा-सामग्री खरीदी के लिए लोग निकल पड़े थे, ताकि सोमवार को सुबह से ही समय के अनुसार भगवान की प्रतिमा को स्थापित कर सके। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक भगवान श्रीगणेश अपने भक्तों के साथ रहते हैं। ऐसे में इन दस दिनों तक भगवान गणपति जी की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना किया जाता है। साथ ही श्री गणेश जी अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का वरदान भी देते हैं। जिसको लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। हालंाकि इस त्यौहार को लेकर व्यवसायी विगत सप्ताहभर से तैयारी में जुट गए थे, साथ ही मूर्तिकार भी लोगों के मांग के अनुसार हर साइज की प्रतिमा तैयार कर बाजार में लाए है, जिसकी जमकर बिक्री हुई है। साथ ही मूर्तिकारों का कहना था कि अब लोग पेरिस-प्लास्टर के मूर्तियां खरीदी करने से परहेज कर रहे हैं, इससे इस बार बाजार में सिर्फ कच्ची मिट्टी के ही मूर्तियां तैयार कर लाई गई, जिसकी मांग भी ज्यादा है।
बाजार में गणेश जी की प्रतिमा सप्ताहभर पहले से ही आ गई थी, लेकिन शनिवार से मूर्ति की बिक्री बढ़ी है, ऐसे में देर शाम तक बाजार में रौनक रही। वहीं रविवार को सुबह से ही बाजार में लोग प्रतिमाओं को अपने घर ले जाने में लगे रहे। इसके साथ ही पूजा-पाठ के सामानों के खरीदी भी कर चुके हैं। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा पूजा-पाठ के सामान व प्रतिमाओं के लिए नटवर स्कूल मैदान में दुकान लगाने की परमिशन दिया है। जिससे पूरे दिन यहां चहल-पहल का माहौल बना रहा।

प्रतिमाओं से सज गया था बाजार

उल्लेखनीय है कि प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है, इसके लिए मूर्तिकार भी इस बार एक से बढकऱ एक आकर्षक प्रतिमा तैयार किए हैं, जिससे 500 रुपए लेकर 15 हजार रुपए तक प्रतिमाएं अलग-अलग साईज में बाजार पहुंची थी, जिसे लोग अपने हिसाब से खरीदी करते रहे। वहीं विक्रेताओं का कहना था कि इस बार छोटी से लेकर बड़ी प्रतिमाओं की भी अच्छी खासी ब्रिकी हुई है।

बच्चों ने मन पसंद खरीदी प्रतिमा

गणेश पूजा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिख रहा है। इससे इस बार घर-घर में श्रीगणेश जी को स्थापित करने की तैयारी जोरों पर चल रही है। जिससे पूजा सामानों की खरीदी एक दिन पहले से कर ली गई है तो वहीं पंडितों को भी पहले से पूजा करने के लिए बोला गया है। ऐसे में सोमवार सुबह से ही प्रतिमा स्थापना का कार्य शुरू हो जाएगा, जो देर शाम तक चलने की बात कही जा रही है। इससे अब पूरे 10 दिनों तक गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ शंख की आवाज सुनाई देगी।

You Might Also Like

रायगढ़ कैट ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट

अनियंत्रित पिकअप पलटी,15 घायल

निगम आयुक्त ने किया नालंदा परिसर व आक्सीजोन का निरीक्षण

रायगढ़ में तापमान 45 डिग्री पार पहुंचने की आशंका

खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार, एक फरार
Next Article 5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश

खबरें और भी है....

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

Popular Posts

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?