NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 5 को जिला मुख्यालय एवं 19 अगस्त को संभाग मुख्यालय में पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 5 को जिला मुख्यालय एवं 19 अगस्त को संभाग मुख्यालय में पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन
रायगढ़

5 को जिला मुख्यालय एवं 19 अगस्त को संभाग मुख्यालय में पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 12:07 am
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांतीय आव्हान पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला रायगढ़ द्वारा राज्य के पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान जनवरी 2026 सेे देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत (डीआर) का एरियर सहित भुगतान आदेश जारी कराने की मांग को लेकर चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अभयशंकर गौरहा ने बताया कि प्रथम चरण में आगामी 5 अगस्त बुधवार को जिला मुख्यालय में कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके पश्चात द्वितीय चरण में आगामी 19 अगस्त को संभागीय मुख्यालय में संभागीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संभाग आयुक्त के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के सतत एवं प्रभावी प्रयासों से दोनों राज्यों के बीच सहमति लेने देने की प्रक्रिया समाप्त कराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। अब महासंघ की प्राथमिकता छत्तीसगढ़ शासन से जनवरी 2026 से देय दो प्रतिशत डीआर का आदेश एरियर सहित जारी कराना है ताकि राज्य के सभी पेंशनरों को उनका वैधानिक अधिकार मिल सके। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दोनों कार्यक्रम पूर्णत: शांतिपूर्ण अनुशासित एवं संगठनात्मक गरिमा के अनुरूप आयोजित किए जाएंगे। किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन अथवा नारेबाजी नहीं की जाएगी। ज्ञापन सौंपने के उपरांत उसकी पावती प्राप्त की जावेगी तथा स्थानीय समाचारपत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को समाचार विज्ञप्ति प्रेषित की जाएगी। उन्होंने जिले के समस्त पेंशनरों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि पेंशनरों की एकजुटता ही उनकी मांगों को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाएगी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुहास लाम्बट, जिला उपाध्यक्ष के. पी चौधरी, खुशीराम मेहर सचिव कमल नंदे कोषाध्यक्ष एमडी नायक, नरेशचंद्र स्वर्णकार, प्रभुदयाल पटवा, डमरूधर पटेल, दिलीप कुमार, चित्रसेन पटेल, श्रीमती सरिता गुप्ता, श्रीमती आसिमा कुंडु आदि ने सभी पेंशनरों को अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट रहकर आंदोलन को सशक्त एवं सफल बनाने की अपील की है।

You Might Also Like

संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ

वायु सेना अग्निवीर भर्ती रैली के लिए कैरियर मार्गदर्शन 21 को

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के भवन का भूमिपूजन आज

स्कार्पियो से हो रही थी गौवंश की तस्करी, 6 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार

पानी संकट झेल रहे सिंधी कॉलोनीवासियों को राहत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article देवी संपद मंडल ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया
Next Article कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अवैध अप्रवासियों की पहचान के निर्देश

खबरें और भी है....

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
प्रियदर्शी बाबा राम के संकल्प से प्रज्ज्वलित ज्ञान के दीप से मिटा अज्ञानता का अंधकार
मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर
2 रातों से राइस-मिल में घुस रहा गजराज
रायगढ़ की खिलाड़ी आनिया सिंह का 9वें हीरोज़ कप के लिए चयन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?