रायगढ़। प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के संकल्प के साथ अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ भारत द्वारा चलाए जा रहे चल पेड़ लगाबो संगी अभियान को छत्तीसगढ़ में व्यापक समर्थन मिल रहा है। प्रदेशाध्यक्ष पं. प्रवीण कुमार दाश सांकरा के आह्वान पर महासंघ के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रतिवर्ष 1 जुलाई से 31 जुलाई तक एक माह का वृक्षारोपण अभियान चलाते हैं। इस दौरान सदस्य अपने घर, बाड़ी, स्कूल, खेत, तालाब किनारे आदि स्थानों पर स्वेच्छा से पौधे लगाकर जिलेवार नामांकन कराते हैं।
अब तक 1048 पौधे रोपित
प्रदेशाध्यक्ष पं प्रवीण कुमार दाश ने बताया कि महासंघ ने 10 वर्षों में 21 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ के पंडितों द्वारा अब तक कुल 1048 पौधे लगाए जा चुके हैं।
किया गया पौधारोपण
विगत 2025 में प्रथम स्थान पं. प्रकाश तिवारी 250 पौधे व अन्य प्रमुख विजय शुक्ल 30, प्रमोद शंकर शर्मा 26, रत्ना गुरु 23, अनिल मिश्रा 21, पंचानन दास 21पं.विजय शुक्ल द्वारा 30पं. पं.वाचस्पति मिश्रा 01, पं.प्रमोद शंकर शर्मा 26 व पं. प्रवीण कुमार दाश 01पौधे लगाए। वहीं उन्होंने बताया कि अभियान के समापन पर प्रदेशाध्यक्ष द्वारा अंतिम सूची जारी की जाती है। प्रत्येक वर्ष सबसे अधिक पौधे लगाने वाले का नाम महासंघ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अंकित किया जाता है।
पं प्रवीण ने किया आभार प्रकट
पं. प्रवीण कुमार दाश ने सभी वृक्षारोपण करने वाले पंडितों को धन्यवाद देते हुए और आभार प्रकट करते हुए कहा कि महासंघ के सदस्यों का प्रकृति के प्रति नि:स्वार्थ प्रेम और एकता इस अभियान में दिखाई दे रही है। हमें विश्वास है कि निकट भविष्य में 21 हजार के लक्ष्य से भी आगे बढक़र पौधारोपण किया जाएगा।वहीं महासंघ ने समाज से भी इस पर्यावरणीय पहल में जुडक़र अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की है।



