NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्री श्याम मंदिर में हुई श्याम मण्डल की बैठक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > श्री श्याम मंदिर में हुई श्याम मण्डल की बैठक
रायगढ़

श्री श्याम मंदिर में हुई श्याम मण्डल की बैठक

भव्यता से मनाया जाएगा 28वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व और श्री श्याम महोत्सव

lochan Gupta
Last updated: July 28, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta July 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर की सुप्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल रायगढ़ के श्याम मण्डल की आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक विगत 24 जुलाई को संजय कॉम्प्लेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर के प्रथम तल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष एवं बाबा श्याम भक्त बजरंग अग्रवाल लेंध्रा के विशेष मार्गदर्शन में हुई जिसमे सर्व सहमति से सभापति का निर्वाचन श्री कमल अग्रवाल (आशाराम) की गई।

मनाया जाएगा 28 वाँ जन्माष्टमी महोत्सव

अध्यक्ष समाजसेवी बजरंग अग्रवाल लेंध्रा ने बताया कि विगत 28 वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को बड़ी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इसकी ख्याति पूरे छत्तीसगढ़ और देश भर में है। दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। इस बार भी नयनाभिराम स्वचलित झांकियों और दिव्य आयोजन और शानदार आधुनिक व्यवस्था व भव्यता के साथ 28वाँ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व आगामी 2 से 6 सितंबर तक मनाने का निर्णय लिया गया है। वहीं इस महापर्व का शुभारंभ पूज्य बनोरा वाले प्रीयदर्शीनी बाबाजी के करकमलों से होगा, जिनकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

श्री श्याम महोत्सव का भी होगा आयोजन

इसी तरह बैठक में आगामी 18 से 21 नवंबर तक ऐतिहासिक एवं यादगार ढंग से श्री श्याम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। वहीं श्री श्याम महोत्सव की खासियत यह रहेगी कि श्री श्याम बाबा का मनभावन भव्य दरबार एवं दिव्य श्रृंगार, ऐतिहासिक निशान यात्रा का आयोजन और श्री श्याम पाठ और कीर्तन होगा और बाबा श्याम जी को सवामनी एवं 56 भोग श्रद्धापूर्वक अर्पित किया जाएगा। इसी तरह देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकार अपने मधुर भजनों से कार्यक्रम को भक्तिमय बनाकर यादगार बनाएंगे।

कार्यकारिणी रहेगी यथावत

वहीं वर्तमान निर्वाचित कार्यकारिणी को आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से करतल ध्वनि के साथ  आगामी 31 मार्च 2027 तक यथास्थिति रखने का प्रस्ताव पारित किया गया जिसके पश्चात ही निर्वाचन की प्रक्रिया होंगी साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय का ब्यौरा भी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

आयोजन को भव्य बनाने में जुटे पदाधिकारी

28वें जन्माष्टमी महोत्सव एवं श्री श्याम महोत्सव को भव्यता देने के लिए अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा, उपाध्यक्ष  मुकेश गोयल, सचिव आनंद गर्ग वकील,कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल गोलू, सहसचिव जयप्रकाश गोयल सहित कार्यकारिणी सदस्य अनिल गर्ग, दीपक गर्ग, महेश सिंघानिया, दीपक नागर संजय कोसा सचिन बंसल, सुनील बंसल, संजय अग्रवाल मनोज बेरीवाल हरविलास अग्रवाल  विनोद अग्रवाल, नरेंद्र टिंकू, गजेंद्र गर्ग, पवन शर्मा आरटीओ, राजेश गोयल, नवीन अग्रवाल मनोज हौंडा, अमित जिंदल, कमल आसाराम, लक्ष्मी नारायण शर्मा, शिव थवाईत, राहुल अग्रवाल एवं समस्त श्याम प्रेमी तैयारियों में जुट गए हैं।

You Might Also Like

जिला एवं तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत 9 मार्च को

मतदान केंद्रों में हो जरुरी सुविधाएं – चंद्रवंशी

शिक्षा गुणवत्ता में रायगढ़ का ऐतिहासिक कीर्तिमान, पीजीआई 2.0 में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी का 21वां भव्य शपथ ग्रहण समारोह आज

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखंड इकाई की सितम्बर माह की गोष्ठी का समापन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ का भव्य ‘‘चल पेड़ लगाबो संगी’’ अभियान
Next Article सीएम साय ने भोरमदेव धाम में प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

खबरें और भी है....

50 हजार रुपए रिश्वत लेते कलेक्टोरेट का बाबू गिरफ्तार
निगमायुक्त ने खुद खड़े रहकर कराई सफाई, नालों से निकला 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली प्लास्टिक कचरा
प्रेमी की हत्या, युवती को उम्रकैद
बाबा प्रियदर्शी राम के आध्यात्मिक वचनों से आया समाज में बदलाव
उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान-मुख्यमंत्री

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
50 हजार रुपए रिश्वत लेते कलेक्टोरेट का बाबू गिरफ्तार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?