NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ग्राम पंचायत ठुसेकेला ‘गोरपार’ में स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जनजागरूकता अभियान आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ग्राम पंचायत ठुसेकेला ‘गोरपार’ में स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जनजागरूकता अभियान आयोजित
रायगढ़

ग्राम पंचायत ठुसेकेला ‘गोरपार’ में स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जनजागरूकता अभियान आयोजित

वीबी-जीरामजी एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत ग्रामीणों को किया गया जागरूक

lochan Gupta
Last updated: June 13, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta June 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत रायगढ़ के मार्गदर्शन में विकासखण्ड खरसिया के ग्राम पंचायत ठुसेकेला (गोरपार) स्थित नया तालाब गहरीकरण कार्य स्थल पर वीबी-जीरामजी एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), रायगढ़ तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, छत्तीसगढ़ के सहयोग से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों एवं श्रमिकों को स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना था। अभियान के दौरान कार्यस्थल पर उपस्थित ग्रामीणों, श्रमिकों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता के महत्व, कचरे के उचित निपटान तथा ग्राम स्तर पर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सफल होने वाला सामाजिक अभियान है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।
जनजागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को घरों से निकलने वाले कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने से अपशिष्ट प्रबंधन अधिक प्रभावी बनता है तथा पुनर्चक्रण की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभावों एवं उसके सुरक्षित संग्रहण तथा निस्तारण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। ग्रामीणों को समझाया गया कि यदि प्रत्येक परिवार स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करे और कचरे को निर्धारित स्थान पर ही दे, तो गांव में गंदगी, जल प्रदूषण एवं विभिन्न संक्रामक बीमारियों की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस अवसर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए लोगों को इनके पालन के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ एवं विकसित गांव का निर्माण तभी संभव है जब ग्रामीण समुदाय स्वयं स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाए। नया तालाब गहरीकरण कार्य स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त गांव तथा सतत विकास की अवधारणा से भी अवगत कराया गया। ग्रामीणों एवं श्रमिकों ने स्वच्छता संबंधी संदेशों को गंभीरता से सुना और अपने दैनिक जीवन में उन्हें अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है। जिला प्रशासन एवं जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), रायगढ़ द्वारा संचालित इस पहल से क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हो रहा है तथा ग्रामीणों में जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन की भावना को बल मिल रहा है।

You Might Also Like

श्री राम शोभा यात्रा को भव्य बनाने सर्व समाज ने लिया संकल्प

छोटे अतरमुड़ा एवं कबीर चौक सामुदायिक भवन में 23 से आयोजित होगा शिविर

जिले में फिर से बढऩे लगे कोरोना संक्रमित मरीज

वित्त मंत्री ने निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट, चार दिनों तक तेज वर्षा की संभावना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महाजेनको और अदाणी फाउंडेशन के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ शुभारंभ
Next Article स्टील-फैक्ट्री में बाल-श्रम निषेध दिवस पर एक्शन

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
जेल में बंद निरुद्ध बंदी की अस्पताल में संदिग्ध मौत
डीएमएफ मद से लैलूंगा व धरमजयगढ़ को 12.14 करोड़ रुपए की सौगात
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना अनिवार्य
स्व. जगदीश महंत को जिपं अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?