NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कटहल खाने पेंड़ पर चढ़ा भालू तार के फंदे में फंसा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कटहल खाने पेंड़ पर चढ़ा भालू तार के फंदे में फंसा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
रायगढ़

कटहल खाने पेंड़ पर चढ़ा भालू तार के फंदे में फंसा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

lochan Gupta
Last updated: July 19, 2026 12:00 am
By lochan Gupta July 19, 2026
Share
2 Min Read

जशपुर। जिले के मनोरा चौकी क्षेत्र के गजमा गांव में कटहल खाने पेड़ पर चढ़ा एक भालू लोहे के तार के फंदे में फंस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग और ग्रीन नेचर वेलफेयर सोसायटी की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर भालू का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उपचार के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया।
शुक्रवार को ग्रामीणों ने जंगल से लगे कटहल के पेड़ पर भालू को फंसा देखा। सूचना पर वन विभाग और ग्रीन नेचर वेलफेयर सोसायटी की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआत में भालू को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन उसके आक्रामक होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद अंबिकापुर से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई। विशेषज्ञों ने डॉट गन की मदद से भालू को ट्रेंक्यूलाइज कर बेहोश किया। इसके बाद लोहे का तार काटकर ग्रीन नेट की सहायता से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। चिकित्सकों ने घायल भालू का उपचार किया और होश में आने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया।

जानबूझकर फंदा लगाने का संदेह

वन विभाग को संदेह है कि कटहल के पेड़ पर शरारती तत्वों ने जानबूझकर लोहे का फंदा लगाया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फंदा दोपहिया वाहनों के टूटे हुए क्लच वायर से बनाया गया था और पके कटहल के पास लगाया गया था। माना जा रहा है कि भालू को पकडऩे के उद्देश्य से यह जाल बिछाया गया था।

दोषियों पर होगी कार्रवाई- डीएफओ

जशपुर के डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि कटहल के पेड़ में फंसे भालू का सफल रेस्क्यू कर के इलाज बाद जंगल में छोड़ दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

ईट से हमला कर युवक की हत्या, बीच बस्ती में खून से लथपथ पड़ी मिली लाश

अमित कटारिया ने बदली थी रायगढ़ की सोच व तस्वीर

मतदान नेवता लेकर बिरहोर बस्ती पहुंचे कलेक्टर

जनता के सपनो का रायगढ़ बनाना मेरी जिम्मेदारी – ओपी चौधरी’

सीबीआई जांच से भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार का होगा खुलासा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नाबालिग को दूसरी बार भगाने वाला पाक्सो एक्ट में जेल दाखिल
Next Article सडक़ों पर बेतरतीब पार्किंग से हर समय लग रहा जाम

खबरें और भी है....

विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री का करारा जवाब
बोर घर में मिली मां-बेटी की लाश, हत्या की आशंका
रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी व पत्नी को टांगी से काटा
सडक़ों पर बेतरतीब पार्किंग से हर समय लग रहा जाम
कटहल खाने पेंड़ पर चढ़ा भालू तार के फंदे में फंसा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री का करारा जवाब
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?