NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी व पत्नी को टांगी से काटा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी व पत्नी को टांगी से काटा
रायगढ़

रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी व पत्नी को टांगी से काटा

जमीन विवाद में मर्डर, लाश जलाकर हादसा दिखाने की कोशिश, 2 सगे भाई गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: July 19, 2026 12:01 am
By lochan Gupta July 19, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपती की हत्या कर शवों को जला दिया गया था। आरोपियों ने पहले कुल्हाड़ी से दंपती की हत्या की, फिर घर में आग लगाकर इसे हादसा साबित करने की कोशिश की। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के क्रोंधा गांव का है। दरअसल, आरोपियों ने एक किसान से 4 एकड़ जमीन का सौदा किया था। लेकिन बुजुर्ग दंपती ने ज्यादा कीमत देकर वह जमीन खरीद ली। इससे नाराज होकर 2 सगे भाइयों ने रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी और उनकी पत्नी को मार डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, 15 जुलाई को ग्राम औरामुड़ा निवासी मंगल राठिया (65) और उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया (55) के जले हुए शव घर के अंदर मिले थे। सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए और पोस्टमॉर्टम के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस डॉग ‘रूबी’ बनी अहम कड़ी

घटनास्थल पर मिली हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी की गंध लेकर पुलिस डॉग रूबी सीधे संदेही श्याम लाल राठिया तक पहुंची। जांच में सामने आया कि, मृतक और आरोपी परिवार के बीच कई सालों से जमीन विवाद चल रहा था। एफएसएल रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने श्याम लाल राठिया (32) और उसके भाई जीवन लाल राठिया (48) से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, साल 2013 में उन्होंने एक जमीन का सौदा किया था, लेकिन मंगल राठिया ने ज्यादा कीमत देकर उस जमीन को खरीद लिया। उसी पर मकान बनाकर खेती कर रहा था। इसी रंजिश के चलते 14 जुलाई की रात दोनों भाई टांगी लेकर घर पहुंचे। दरवाजा खुलते ही मंगल राठिया पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। शोर सुनकर बाहर आई उनकी पत्नी पुनाई बाई की भी हत्या कर दी गई।

शव जलाकर हादसा दिखाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपियों ने दोनों शवों पर कपड़े, सोफा कवर और बाकी सामान डालकर आग लगा दी। इसके बाद घर के 2 कमरों में भी आग लगा दी, ताकि हत्या को आगजनी की दुर्घटना का रूप दिया जा सके। घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी छोडक़र दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर कुल्हाड़ी और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर जब्त कर लिए हैं। श्याम लाल राठिया और जीवन लाल राठिया दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

You Might Also Like

350 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की होगी स्थापना : ओपी चौधरी

आईपीएल में ऑनलाइन सट्टे पर एक्शन, रेप-डकैती केस का आरोपी गिरफ्तार

साधना शक्ति पीठ आश्रम में 11 से भव्य पार्थिव शिवलिंग पूजा व महारुद्राभिषेक का आयोजन

पानी दुषित होने से मर रही गणेश तालाब की मछलियां

नि:शुल्क हेलमेट वितरण व इंटरसेप्टर वाहन से हाई-टेक चेकिंग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सडक़ों पर बेतरतीब पार्किंग से हर समय लग रहा जाम
Next Article बोर घर में मिली मां-बेटी की लाश, हत्या की आशंका

खबरें और भी है....

विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री का करारा जवाब
बोर घर में मिली मां-बेटी की लाश, हत्या की आशंका
रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी व पत्नी को टांगी से काटा
सडक़ों पर बेतरतीब पार्किंग से हर समय लग रहा जाम
कटहल खाने पेंड़ पर चढ़ा भालू तार के फंदे में फंसा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री का करारा जवाब
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?