NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ के ऐतिहासिक रथयात्रा की तैयारी अंतिम चरण में
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ के ऐतिहासिक रथयात्रा की तैयारी अंतिम चरण में
रायगढ़

रायगढ़ के ऐतिहासिक रथयात्रा की तैयारी अंतिम चरण में

16 व 17 को निकलेगी रायगढ़ की ऐतिहासिक रियासतकालीन श्री जगन्नाथ रथयात्रा

lochan Gupta
Last updated: July 14, 2026 12:02 am
By lochan Gupta July 14, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ की ऐतिहासिक एवं रियासतकालीन श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव-2026 के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आगामी 16 एवं 17 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु, बड़े भाई श्री बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा पारंपरिक वैदिक रीति-विधानों के साथ भव्य रथ पर आरूढ़ होकर नगर भ्रमण करेंगे। इस दौरान हजारों श्रद्धालु महाप्रभु के दर्शन कर रथ खींचने का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। यह ऐतिहासिक धार्मिक महोत्सव श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट, उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति एवं राजपरिवार रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। रथ निर्माण, मरम्मत, रंग-रोगन, साज-सज्जा एवं अंतिम परीक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा धार्मिक अनुष्ठानों के सफल संचालन के लिए भी व्यापक तैयारियां कर ली गई हैं।

रायगढ़ की पहचान है रियासतकालीन श्री जगन्नाथ मंदिर

श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी दिनेश कुमार षड़ंगी ने बताया कि रायगढ़ का श्री जगन्नाथ मंदिर रियासतकालीन आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। जनश्रुतियों के अनुसार रायगढ़ रियासत के तत्कालीन नरेश महाराज भूपदेव सिंह ने श्री जगन्नाथपुरी धाम में महाप्रभु की आराधना के उपरांत प्राप्त दिव्य आशीर्वाद स्वरूप रायगढ़ में श्री जगन्नाथ मंदिर की स्थापना करवाई थी। तभी से यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि महाराज चक्रधर सिंह के नाम से प्रसिद्ध रायगढ़ घराना आज भारतीय शास्त्रीय कथक की अमूल्य धरोहर के रूप में विश्वभर में प्रतिष्ठित है। वहीं श्री जगन्नाथ मंदिर उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है।

सोना भेष की परंपरा रायगढ़ की विशिष्ट पहचान

उन्होंने बताया कि रायगढ़ का श्री जगन्नाथ मंदिर छत्तीसगढ़ का एकमात्र ऐसा मंदिर माना जाता है, जहां भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा को पुरी श्रीमंदिर की परंपरा के अनुरूप ष्सोना भेषष् में शुद्ध स्वर्णाभूषणों से अलंकृत किया जाता है। यह परंपरा कई दशकों से निरंतर निभाई जा रही है और मंदिर की विशिष्ट पहचान है।

देश में अनूठी है रायगढ़ की दो दिवसीय रथयात्रा

उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रथयात्रा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन, महाप्रसाद वितरण एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा एवं यातायात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बनाए रखने की अपील की।उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अधिवक्ता आकाश कुमार मिश्रा ने बताया कि रायगढ़ की रियासतकालीन श्री जगन्नाथ रथयात्रा की सबसे बड़ी विशेषता इसकी दो दिवसीय परंपरा है। जहां देश के अधिकांश स्थानों पर रथयात्रा एक ही दिन संपन्न होती है, वहीं रायगढ़ में रियासतकालीन परंपरा के अनुसार 16 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रथारूढ़ कराया जाता है। प्रथम दिवस रथ विमला माता मंदिर मानक माता मां समलेश्वरी मंदिर के समीप विराजमान रहता है। इसके बाद 17 जुलाई को महाप्रभु की भव्य रथयात्रा मौसी मां के घर अर्थात गुंडिचा मंदिर के लिए प्रस्थान करती है।
उन्होंने कहा कि यह परंपरा रायगढ़ की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अद्वितीय उदाहरण है, जो पीढिय़ों से श्रद्धा एवं वैदिक मर्यादाओं के साथ निभाई जा रही है।

You Might Also Like

11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक पृथ्वी एक स्वस्थ्य के लिए योग- श्रेया अग्रवाल

दो संदिग्धों के पास मिले घातक हथियार

जेल से रिहा होकर बदमाश ने निकाला जुलूस

मुखबिरी से बौखालाए बदमाशों ने युवक को किया अगवा

खाद्य पदार्थों में शुद्धता व गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं -कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दर्रामुड़ा में भूमि पर फर्जी रजिस्ट्री व अवैध कब्जे का आरोप
Next Article सट्टा पट्टी के साथ महिला सटोरिया गिरफ्तार

खबरें और भी है....

घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
जर्जर स्कूल भवन में पढऩे को मजबूर हैं विद्यार्थी, भवन की मरम्मत व शिक्षकों की व्यवस्था के निर्देश
टिटलागढ़ पैसेंजर से 2.74 लाख के जेवर पार
स्कूटी सवार युवक को गिराकर लूट
जेपीएल सहित 4 उद्योगों पर 8 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?