NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खाद्य पदार्थों में शुद्धता व गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं -कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खाद्य पदार्थों में शुद्धता व गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं -कलेक्टर
रायगढ़

खाद्य पदार्थों में शुद्धता व गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं -कलेक्टर

नियमित जांच करने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश, गर्मी में पेयजल आपूर्ति की रखें पर्याप्त व्यवस्था

lochan Gupta
Last updated: March 12, 2025 12:14 am
By lochan Gupta March 12, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहारों के मद्देनजर खाने-पीने के सामग्री विक्रय वाले स्थानों में स्वच्छता का पर्याप्त ध्यान रखा जाए, खाद्य पदार्थों में शुद्धता और गुणवत्ता हो और किसी भी प्रकार के अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री न हो। इसके लिए उन्होंने खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और नगरीय निकाय के अधिकारियों को नियमित रूप से जांच और कार्यवाही के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था के लिए सभी नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं पीएचई को भी अपनी विभागीय तैयारी रखने के निर्देश दिए। जिससे कहीं पेयजल आपूर्ति में समस्या आती है तो उसे तत्काल दुरुस्त किया जा सके।
फॉर्मर रजिस्ट्रेशन प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए कलेक्टर श्री गोयल ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को इसकी लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से मुकडेगा और लैलूंगा तहसील में प्रगति के लिए ध्यान देने के निर्देश दिए। अपार आईडी बनाने के शेष कार्य को भी शीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री गोयल ने सीएम जनदर्शन, पीजीएन पोर्टल और कलेक्टर जनदर्शन में आने वाले आवेदनों के निराकरण की स्थिति के बारे में विभागवार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अब निर्वाचन कार्यक्रम समाप्त हो चुके हैं ऐसे में आवेदनों के निराकरण में तेजी आनी चाहिए।
आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री गोयल ने मृत लोगों की जानकारी अपडेशन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर से मृत लोगों की प्राप्त जानकारी को डेथ सर्टिफिकेट से वेरिफाई कर जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने बिना तारपोलिन ढकें और ओवरलोडिंग वाले वाहनों पर कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि नियमित रूप से ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करें। कलेक्टर श्री गोयल ने खाद्य अधिकारी से शत-प्रतिशत ई-केवायसी के संबंध में जानकारी ली।
इस अवसर पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, प्रशिक्षु आईएफएस श्री नवीन कुमार, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
पीएम सूर्यघर योजना का व्यापक स्तर पर करें प्रचार
कलेक्टर श्री गोयल ने पीएम सूर्यघर योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। ईई सीएसपीडीसीएल ने बताया कि करीब 70 लोगों के घरों में इंस्टालेशन कर लिया गया है। 850 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं जिस पर कार्यवाही चल रही है। कलेक्टर श्री गोयल ने योजना का जमीनी स्तर पर समुचित प्रचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह योजना लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। इस योजना के लाभार्थियों को भी दूसरों के साथ साझा करें जिससे वे योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित हों।

You Might Also Like

लॉयंस क्लब प्राइड ने किया मुस्कुराते चेहरे का आयोजन

पूज्य संत बाबा गुरू घासीदास का जीवन पीडि़त मानव की सेवा के लिए समर्पित रहा- ओपी चौधरी

मौन सर्वोत्तम जाप के संदेश हेतु नवरात्र में पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम की मौन साधना

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा आज

जय श्रीराम के जयकारों से राममय हुआ बिलासपुर स्टेशन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सफाई को लेकर पहले दिन से एक्शन मोड में आए चाय वाला महापौर
Next Article 142 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?