NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्कूटी सवार युवक को गिराकर लूट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्कूटी सवार युवक को गिराकर लूट
रायगढ़

स्कूटी सवार युवक को गिराकर लूट

मारपीट कर नकद, मोबाइल और दस्तावेज ले भागे, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: July 14, 2026 12:05 am
By lochan Gupta July 14, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में एनएच-53 पर स्कूटी सवार एक व्यक्ति से लूटपाट करने वाले नाबालिग समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले स्कूटी को पीछे से टक्कर मारकर गिराया, फिर मारपीट कर कैश, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम तेतला निवासी कमल प्रसाद जांगड़े (40) किसी काम से रायगढ़ आए थे। काम खत्म होने के बाद रात करीब 10.30 बजे वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मंगला नर्सिंग कॉलेज के पास एनएच-53 पर बिना नंबर की बाइक में सवार तीन युवकों ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। कमल प्रसाद के सडक़ पर गिरते ही आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए 2,500 रुपए कैश, रियलमी पीडब्ल्यू प्रो मोबाइल, चार एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी लूटकर कोड़ातराई की ओर फरार हो गए।
घटना के बाद पीडि़त ने अपने स्तर पर आरोपियों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुसौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने चाणक्य शर्मा उर्फ दिलीप शर्मा (33) निवासी बजरंगडीपा, चंद्रभानू साव (26) निवासी कोड़ातराई और एक 16 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने वारदात स्वीकार कर ली। तहसीलदार पुसौर की मौजूदगी में कराई गई शिनाख्त परेड में पीडि़त ने तीनों आरोपियों की पहचान की। इसके बाद दोनों वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन और लूटा गया सामान बरामद कर जब्त कर लिया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में लूटपाट और सडक़ अपराध करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में नाबालिग समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

You Might Also Like

एसपी ऑफिस में डेंगू ब्लास्ट, महिला समेत आधे दर्जन वर्दीधारी निकले पॉजिटिव

लवारिस बैग में मिला चार किलो गांजा

डम्पर ने बाईक सवारों को रौंदा, 1 की मौत

सुर संगम कला समिति का शारदा पूजन समारोह 23 जनवरी से

सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत, एक गंभीर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जेपीएल सहित 4 उद्योगों पर 8 लाख का जुर्माना
Next Article टिटलागढ़ पैसेंजर से 2.74 लाख के जेवर पार

खबरें और भी है....

घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
जर्जर स्कूल भवन में पढऩे को मजबूर हैं विद्यार्थी, भवन की मरम्मत व शिक्षकों की व्यवस्था के निर्देश
टिटलागढ़ पैसेंजर से 2.74 लाख के जेवर पार
स्कूटी सवार युवक को गिराकर लूट
जेपीएल सहित 4 उद्योगों पर 8 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?