NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सट्टा पट्टी के साथ महिला सटोरिया गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सट्टा पट्टी के साथ महिला सटोरिया गिरफ्तार
रायगढ़

सट्टा पट्टी के साथ महिला सटोरिया गिरफ्तार

साइबर व चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: July 14, 2026 12:02 am
By lochan Gupta July 14, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में संचालित ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के क्रम में शनिवार 11 जुलाई को थाना साइबर एवं थाना चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम जामगांव कोलाईबहाल में सट्टा पट्टी लिखकर अवैध रूप से हार-जीत का खेल संचालित करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से सट्टा पट्टी, नगदी 5,370, एक मोबाइल फोन एवं सट्टा लेखन में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर जब्त की है।
पुलिस को 11 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जामगांव कोलाईबहाल के बाजारपारा क्षेत्र में सायजान अली नामक महिला अपने घर के पास लोगों से रुपए-पैसों का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना साइबर एवं थाना चक्रधरनगर की संयुक्त टीम ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर दबिश दी। पुलिस ने महिला को सट्टा गतिविधि संचालित करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सायजान अली पति असगर अली, उम्र 42 वर्ष, निवासी बाजारपारा, कोलाईबहाल, थाना चक्रधरनगर बताया तथा सट्टा पट्टी लिखने की बात स्वीकार की।
तलाशी के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से एक कोरे कागज पर विभिन्न अंकों में 1,450 के सट्टे का लेखा-जोखा, पोको कंपनी का मोबाइल फोन, जिसमें व्हाट्सएप एप्लीकेशन पर सट्टा पट्टी का रिकॉर्ड पाया गया, एक डॉट पेन तथा 5,370 नगद बरामद कर गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत थाना चक्रधरनगर में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस सफल कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर के प्रधान आरक्षक दिलीप कुमार भानू तथा थाना साइबर के सहायक उप निरीक्षक ज्योत्सना शर्मा, आरक्षक नवीन शुक्ला, मनोज पटनायक एवं संतराम केंवट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ष्ऑपरेशन अंकुशष् के तहत जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की सतत और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

You Might Also Like

लापता युवक की तीन दिन बाद तालाब में मिली लाश

3 को रोटरी क्लब द्वारा डाइटिशियन सेशन संतुलन का होगा आयोजन

जिला स्तरीय वीर बाल दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी करते पांच गिरफ्तार

महापौर ने लिया नाला सफाई कार्य का जायजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायगढ़ के ऐतिहासिक रथयात्रा की तैयारी अंतिम चरण में
Next Article 94 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त. 24 घंटे में 5 बड़ी आबकारी कार्रवाई

खबरें और भी है....

घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
जर्जर स्कूल भवन में पढऩे को मजबूर हैं विद्यार्थी, भवन की मरम्मत व शिक्षकों की व्यवस्था के निर्देश
टिटलागढ़ पैसेंजर से 2.74 लाख के जेवर पार
स्कूटी सवार युवक को गिराकर लूट
जेपीएल सहित 4 उद्योगों पर 8 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?