NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उठाईगिरी के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > उठाईगिरी के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट गिरफ्तार
रायगढ़

उठाईगिरी के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट गिरफ्तार

आरोपी विशाल नट ने साथी धर्मेन्द्र के साथ अपेक्स बैंक और बाजारपारा में दो वारदातों को दिया था अंजाम

lochan Gupta
Last updated: July 6, 2026 12:11 am
By lochan Gupta July 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। तमनार थाना पुलिस ने बैंक व सार्वजनिक स्थानों पर उठाईगिरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हरि उर्फ विशाल नट ने अपने साथी धर्मेंद्र नट उर्फ धर्मेंद्र मीणा के साथ मिलकर तीन वारदातों में कुल 2 लाख 44 हजार रुपये की उठाईगिरी की थी। हरि उर्फ विशाल नट वर्तमान में जिला जेल बैकुंठपुर में निरुद्ध था, जिसे न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। पहली घटना 09 अप्रैल को हुई, जब ग्राम झरना निवासी गोसाई राम राठिया के 20,000 रुपए मोटरसाइकिल के हैंडल से चोरी हो गए थे, दूसरी घटना 14 मई की है, जब ग्राम सराईपाली निवासी रहंसराम खम्हारे (65 वर्षीय वृद्ध) के 24,000 रुपए यात्री प्रतीक्षालय से चोरी हुए थे, वहीं तीसरी घटना 08 जून को हुई, जिसमें ग्राम गौरबहरी निवासी लोकेश्वर पटेल के 2 लाख रुपए मोटरसाइकिल की डिक्की तोडकऱ चुरा लिए थे। इस सिलसिलेवार घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विशाल उर्फ हरि नट और उसके साथी धर्मेंद्र नट पर संदेह किया। इससे पुलिस ने 19 जून को धर्मेंद्र नट को गिरफ्तार किया था, जिसने हरि उर्फ विशाल नट के साथ मिलकर तीनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। वहीं आरोपी के निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, चोरी की रकम से खरीदी गई दूसरी नई अपाचे मोटरसाइकिल और डिक्की तोडऩे में प्रयुक्त लोहे के औजार बरामद किए गए। तमनार पुलिस ने मुख्य आरोपी हरि उर्फ विशाल नट (41 वर्ष) से पूछताछ की, जिसने चोरी की रकम जुआ व खाने-पीने में खर्च करने की बात कुबूली। इससे वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक पर जेल भेज दिया गया है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस तीनों उठाईगिरी के मामलों का खुलासा करने एवं दोनों आरोपियों तक पहुंचने में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव एवं उनकी टीम के प्रधान आरक्षक बनारसी सिदार, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज

युवती से दुष्कर्म, इंस्टाग्राम फ्रेंड गिरफ्तार

जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से सुषमा खलखो निर्विरोध निर्वाचित

विकास शुल्क के नाम पर निगम कर रहा शहरवासियों की जेबें ढीली

बेटे चैतन्य को छग कांग्रेस का नया युवराज बनाना चाहते है भूपेश बघेल-सुमीत शर्मा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वन महोत्सव में उमड़ा जनसहभागिता का उत्साह, सोनबरसा-भैनापारा में हुआ व्यापक वृक्षारोपण
Next Article 9 माह से गुम बालिका सकुशल बरामद

खबरें और भी है....

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास
ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?