NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 9 माह से गुम बालिका सकुशल बरामद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 9 माह से गुम बालिका सकुशल बरामद
रायगढ़

9 माह से गुम बालिका सकुशल बरामद

दुष्कर्म व अपहरण के आरोप में युवक युवक गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: July 6, 2026 12:11 am
By lochan Gupta July 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़. ‘अभियान संवेदना’ के तहत पूंजीपथरा थाना पुलिस ने लगभग 9 माह से गुम 17 वर्षीय किशोरी को सकुशल ढूंढ़ निकाला है। पुलिस ने उसे बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले 30 वर्षीय युवक राजेश कुमार बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार विगत 28 सितंबर 2025 को बालिका के पिता ने पूंजीपथरा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 21 सितंबर 2025 को सिलाई के लिए टेलर के पास जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शिकायत पर पूंजीपथरा थाना में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम लगातार गुम किशोरी और संदेही की तलाश कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक राजेश कुमार बंजारे किशोरी को बहला-फुसलाकर सारंगढ़ बस स्टैंड से अपने साथ ले गया था। ऐसे में 4 जुलाई 2026 को मिली सूचना के आधार पर उप निरीक्षक दिलीप बेहरा के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम मनपसार स्थित आरोपी के घर में दबिश दी। वहां से गुम किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां महिला पुलिस अधिकारी द्वारा किशोरी का कथन दर्ज किया गया। जिसमें किशोर ने बताया कि वर्ष 2025 में घर के सामने निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने वाले राजेश बंजारे से उसकी पहचान हुई थी। बाद में उसने प्रेम और शादी का झांसा देकर उसे 21 सितंबर 2025 को सारंगढ़ बस स्टैंड बुलाया और अपने साथ ले गया, जहां उसका शारीरिक शोषण किया। किशोर के कथन और मेडिकल के आधार पर प्रकरण में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं और आरोपी राजेश कुमार बंजारे को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। साथ ही किशोर को नियमानुसार परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

You Might Also Like

दोस्तों ने पीटपीट कर साथी को ही मौत के घाट उतारा

एनटीपीसी लारा 80 बालिकाओं को जीईएम कार्यक्रम में करेगी शामिल : सुभाष ठाकुर

गांधी गंज में बीच रोड में बना दी झोपड़ी, अतिक्रमण हटाने की मांग

कुल्हाड़ी से हमला कर मां को मौत के घाट उतारने वाले कलयुगी पुत्र को उम्र कैद

बीमा अवधि में बीवी की मृत्यु, कंपनी ने दावा किया खारिज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उठाईगिरी के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट गिरफ्तार
Next Article 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

खबरें और भी है....

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास
ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?