NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुसौर के दो प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, फुड एवं सेफ्टी विभाग शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दे रहे दबिश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पुसौर के दो प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, फुड एवं सेफ्टी विभाग शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दे रहे दबिश
रायगढ़

पुसौर के दो प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, फुड एवं सेफ्टी विभाग शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दे रहे दबिश

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 12:23 am
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। आमजनों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं सुरक्षा विभाग इन दिनों जिलेभर में लगातार जांच अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को पुसौर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। जहां संदेह होने पर दो प्रतिष्ठानों से मिठाई, मिक्चर व आटा का सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन त्यौहार को आने में मात्र सप्ताहभर का समय रहा गया है, जिसको ध्यान में रखते हुए व्यवसायी मिलावटी सामग्री तैयार करना शुरू कर दिए हैं। जिसको देखते हुए इस बार फुड एण्ड सेफ्टी विभाग ने ‘बने खाबो बने रहिबो’ अभियान के तहत शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों भी लगातार जांच कर रही है और इस दौरान संदेह होने पर तत्काल सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए लैब भेज रही है। ऐसे में बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सरिता पटेल अपनी टीम के साथ पुसौर क्षेत्र में पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान, पुसौर के दो अलग-अलग प्रतिष्ठानों में रखे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता पर संदेह उत्पन्न हुआ। जिससे तुरंत कार्रवाई करते हुए इन दोनों प्रतिष्ठानों से संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए। इन नमूनों को अब विस्तृत वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा गया है। एक्सपेरिमेंटशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इन खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की मिलावट की गई है या वे गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन करते हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यदि जांच में नमूने फेल होते हैं या उनमें मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है। खाद्य सुरक्षा विभाग का यह अभियान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की जांच और निगरानी भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि बाजार में बिकने वाले सभी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ न हो। यह पहल जिलेभर में खाद्य सुरक्षा मानकों को बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम है।
यहां किया जांच
इस संबंध में अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी ने बताया कि बुधवार को फुड एण्ड सेफ्टी अधिकारी सरिता पटेल और सुमन अग्रवाल जांच के लिए पुसौर पहुंची थी। जहां मेहर रेस्टोरेंट से खोवा बर्फी और सेव नमकीन में संदेह पाए जाने पर नमूना लिया गया। वहीं डनसेना जनरल स्टोर से केशर गोल्ड आटा और चौपाटी नमकीन मिक्चर का सैंपल लिया गया है।

You Might Also Like

रेत से लदी ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर हुई मौत

फ्लाई ऐश का कहर रायगढ़ जिले में- बजरंग अग्रवाल

डॉ. राय की जयंती पर सशिमं में लगा विज्ञान मेला

बच्चों को लेने जा रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, हुई मौत

4 को रायगढ़ में ‘भरोसे का सम्मेलन’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में पकड़ाया गांजा तस्कर
Next Article पत्नी के हत्यारा को उम्रकैद, सब्जी बनाने की बात हुआ था विवाद

खबरें और भी है....

2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
चोरों ने मृतक के क्षतिग्रस्त बाइक को भी नहीं छोड़ा
पत्नी के हत्यारा को उम्रकैद, सब्जी बनाने की बात हुआ था विवाद
पुसौर के दो प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, फुड एवं सेफ्टी विभाग शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दे रहे दबिश
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में पकड़ाया गांजा तस्कर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?