NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बद से बदतर हो चुकी गेरवानी-सराईपाली सडक़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बद से बदतर हो चुकी गेरवानी-सराईपाली सडक़
रायगढ़

बद से बदतर हो चुकी गेरवानी-सराईपाली सडक़

मौत को दावत देने के समान है बारिश में सफर करना

lochan Gupta
Last updated: July 8, 2026 12:26 am
By lochan Gupta July 8, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में गेरवानी से सराईपाली जाने वाली सडक़ की बदहाल स्थिति से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। लगातार बारिश के बाद सडक़ पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सडक़ से गुजरना किसी दोजख से कम नहीं है।
यह मार्ग जिले के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ता है। सडक़ पर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रेलर, हाईवा और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। इसके साथ ही आसपास के उद्योगों में कार्यरत कर्मचारी और ग्रामीण भी इसी सडक़ का उपयोग करते हैं।
बारिश के बाद सडक़ पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढों में पानी और कीचड़ भर गया है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण छोटे वाहनों और दोपहिया चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं और पूर्व में भी इस मार्ग पर हादसे हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गेरवानी-सराईपाली सडक़ के चौड़ीकरण और मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उनका कहना है कि यह सडक़ न केवल औद्योगिक गतिविधियों बल्कि आसपास के कई गांवों के लिए भी महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से सडक़ के शीघ्र निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग करते हुए कहा है कि बरसात के दौरान मौजूदा स्थिति में आवागमन बेहद कठिन और जोखिमपूर्ण हो गया है।

You Might Also Like

बेकाबू ट्रेलर घर में घुसी, बाल-बाल बचे दंपत्ती

शासकीय भूमि को एसडीएम व तहसीलदार ने कराया मुक्त

भीषण गर्मी से राहत के लिए उद्योगों में विशेष इंतजाम

एनटीपीसी लारा ‘एक पेड़ माँ के नाम पौधा रोपण कार्य का शुभारंभ

एमआईसी बैठक में 20 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लापरवाह पंचायत सचिव निलंबित
Next Article ट्रेन की चपेट में आने से 4 लंगूरों की मौत

खबरें और भी है....

भाजपा विधायक दल की बैठक
अब व्हाट्सएप पर मिलेगी बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका व भूमि संबंधी जानकारी
कार से देशी कट्टा बरामद, दो गिरफ्तार
थ्रीडी फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत
डॉ. ममता साहू बनी राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भाजपा विधायक दल की बैठक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?