NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर 165 महिलाओं से की गई थी लाखों की धोखाधड़ी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर 165 महिलाओं से की गई थी लाखों की धोखाधड़ी
रायगढ़

स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर 165 महिलाओं से की गई थी लाखों की धोखाधड़ी

फ्लोरा मैक्स चिटफंड कंपनी ने की 49.50 लाख की ठगी, फरार अधिकारी श्याम सिंह राजपूत और बलराम बंजारा गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 12:14 am
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। ’ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत धरमजयगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 49.50 लाख रुपये की चिटफंड धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कंपनी के दो अधिकारी आरोपी – श्याम सिंह राजपूत एवं बलराम बंजारा उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण में ग्राम चौनपुर निवासी बाल कुमारी राठिया ने 05 दिसंबर 2024 को थाना धरमजयगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि फ्लोरा मैक्स कंपनी के संचालकों ने महिलाओं को स्व-रोजगार एवं अधिक मुनाफे का झांसा देकर व्यवसाय से जोडऩे का लालच दिया।
आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को समूह बनाकर बैंक से ऋण दिलाया गया तथा उनके नाम पर दुकानें खुलवाई गईं, लेकिन व्यवसाय एवं आय पर कंपनी के संचालकों ने कब्जा कर लिया। महिलाओं को प्रतिमाह रु. 2,700 भुगतान का वादा भी पूरा नहीं किया गया, जिससे उन पर बैंक ऋण का भारी बोझ आ गया।
जांच में सामने आया कि कंपनी के डायरेक्टर डायरेक्टर 1.अखिलेश सिंह पिता हरपाल सिंह 2. राजू सिंह पिता हरपाल सिंह और गुडिय़ा देवी राजपूत पति राजू सिंह एवं शाह डायरेक्टर बलराम बंजारा श्याम सिंह राजपूत और सहयोगियों ने धरमजयगढ़ क्षेत्र के चौनपुर, सिथरा, जबगा एवं जमाबीरा गांव की 165 महिलाओं से लगभग रु. 49.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ में धारा 318(2), 318(4), 336, 3(5) बीएनएस तथा छत्तीसगढ़ निक्षेपकों का संरक्षण अधिनियम एवं ईनामी चिट एवं धन परिचालन स्कीम (प्रतिबंध) अधिनियम, 1978 की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

दो फरार आरोपी गिरफ्तार

लंबे समय से फरार आरोपियों की तलाश में धरमजयगढ़ पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी। अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने श्याम सिंह राजपूत को उसके निवास हथनेवरा (जिला जांजगीर-चांपा) तथा बलराम बंजारा उर्फ बल्लू को खरसिया क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की।

फ्लोरा मैक्स कंपनी के ठगी का तरीका

आरोपियों के द्वारा धरमजयगढ़ के नीचेपारा में ब्रांच खोलकर स्व-रोजगार योजना अंतर्गत अत्याधिक लाभ अर्जित करने हेतु विभिन्न व्यवसाय में संलग्न करने के लिए प्रेरित किया गया जिसमें डायरेक्टर अखिलेश सिंह के द्वारा अपनी कम्पनी में निवेश करने के लिए विभिन्न व्यवसाय में संलग्न करने का प्रस्ताव रखा गया और प्रति महिलाओं से 30,000/- (तीस हजार रूपये) जमा करने का कहा गया। अखिलेश सिंह द्वारा 10,10 महिलाओं का समूह बनाकर लगभग 165 महिलाओं को जोड़ा गया और व्यवसाय हेतू विभिन्न बैंकों से प्रत्ति महिलाओं को 30,000/- (तीस हजार रूपये) का ऋण दिलाया गया, साथ ही महिला समूहों को व्यवसाय के संचालन हेतू विभिन्न स्थानों पर दुकानें संचालित करवाई गयी धरमजयगढ में दुकान खुलवाकर ,दुकान से प्रतिदिन क्रय-विक्रय किया जाता रहा और संचालित दुकान से जो आय हुआ उसे अखिलेश सिंह द्वारा अपने पास रख लिया गया। प्रत्येक महिला को प्रतिमाह रूपये 2700/- (दो हजार सात सौ रूपये) देने का प्रलोभन दिया गया था। पर अखिलेश सिंह द्वारा उक्त राशि अर्जित कर लेने के पश्चात् भी कोई राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है और बैंक से अर्जित ऋण के किश्तों का भुगतान करने का अतिरिक्त दायित्व हो गया है।

पूर्व में मंजू चौहान सहित अन्य आरोपियों पर हो चुकी है कार्रवाई

प्रकरण में शिकायत दर्ज होते ही धरमजयगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कंपनी से जुड़ी मंजू चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके कब्जे से स्कूटी, महिलाओं की जमा राशि की रसीदें, रजिस्टर, बैंक लोन संबंधी दस्तावेज एवं कंपनी की प्रचार सामग्री जब्त की गई थी। विवेचना के दौरान अन्य आरोपी – अखिलेश सिंह राजू सिंह और गुडिय़ा देवी के जिला कोरबा के धोखाधड़ी मामले में जिला कोरबा में जेल में निरूध होने की जानकारी पर आरोपियों की औपचारिक गिरफ्तारी कर गिरफ्तार और प्रयोग सहित फरार आरोपी श्याम सिंह राजपूत और बलराम बंजारा और बबलू के विरुद्ध भी पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।

You Might Also Like

सतनाम भवन में हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

घड़ी चौक से सत्तीगुढ़ी चौक तक सडक़ से अतिक्रमण हटाने की हुई खानापूर्ति

सूदखोरी से तंग आकर किसान ने की खुदकुशी

स्वास्थ्य विभाग में इंसेंटिव पर मचा रार, पद एक पर राशि का अंतर कई गुना

आंवला नवमी पर पिकनिक स्पाट रहा गुलजार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हाथी शावकों को खदेडऩे ग्रामीणों ने फोड़े फटाके
Next Article राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी

खबरें और भी है....

राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर 165 महिलाओं से की गई थी लाखों की धोखाधड़ी
हाथी शावकों को खदेडऩे ग्रामीणों ने फोड़े फटाके
किशोरी को भगाकर ले जाने वाला पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार
ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?