NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संगठन के ‘साये’ में रायगढ़ भाजपा, पवन साय के प्रवास से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > संगठन के ‘साये’ में रायगढ़ भाजपा, पवन साय के प्रवास से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा
रायगढ़

संगठन के ‘साये’ में रायगढ़ भाजपा, पवन साय के प्रवास से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा

lochan Gupta
Last updated: May 24, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta May 24, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला भाजपा कार्यालय में संगठन पदाधिकारियों से आत्मीय मुलाकात की। जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान द्वारा नव-नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। एक दशक से अधिक समय तक संगठन का दायित्व संभालने वाले पवन साय का रायगढ़ की माटी से पुराना और गहरा लगाव रहा है। यही वजह है कि वे अधिकांश कार्यकर्ताओं को वे नाम से पहचानते हैं। उनकी सादगी और सहजता के कार्यकर्ता आज भी मुरीद हैं। अपराह्न जिला कार्यालय पहुंचने पर भाजपा नेता श्रीकांत सोमावार व सुभाष पाण्डेय ने भगवा गमछा पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद पवन साय ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर अपनी सादगी की अमिट छाप छोड़ी। रायगढ़ जिला भाजपा ने पवन साय जी को पश्चिम बंगाल की ‘चमकीली जीत’ पर बधाई दी । स्थानीय पदाधिकारियों ने पवन साय को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक सफलता पर बधाई देते हुए जीत का शिल्पकार बताया । चुनाव से छह महीने पूर्व उन्हें 56 विधानसभा क्षेत्रों का दायित्व सौंपा गया था, जिनमें से 49 सीटों पर भाजपा को जीत मिली। संगठन के नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार को उखाड़ कर शुभेंदु सरकार निर्माण में पवन साय की भूमिका अहम रही।


इस अवसर पर पवन साय ने चुनावी अनुभव साझा करते हुए कहा, देश के अलग-अलग कोनों में निवासरत बंगाल वासियों को भाजपा के सुशासन पर अटूट विश्वास था। ममता सरकार को निर्ममता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर वे भारी संख्या में मतदान के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे। जनता के विश्वास का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

संगठन ही सर्वोपरि- पवन साय

पवन साय ने कहा कि भाजपा की ताकत उसका निष्ठावान कार्यकर्ता है। उन्होंने पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। रायगढ़ के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन महामंत्री के मार्गदर्शन में आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार रहने का संकल्प दोहराया। बैठक में जिला भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रभारी उपस्थित रहे।

‘नाम से पहचान, काम से सम्मान’

जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा रायगढ़ से पुराना नाता रखने वाले पवन साय जी जैसे ही कार्यालय पहुंचे, कई पुराने कार्यकर्ताओं से नाम लेकर हालचाल पूछा। कार्यकर्ताओं ने कहा ‘साय जी कुर्सी पर नहीं, दिलों में रहते हैं।’

इनकी रही मौजूदगी

श्रीकांत सोमवार,विवेक रंजन सिन्हा सुभाष पांडे,सतीश बेहरा,अनुपम पाल,जतिन साव,विलिस गुप्ता,सुरेश गोयल,ब्रजेश गुप्ता,डॉ वाई के शिंदे,विनायक पटनायक,मधुलता पटेल,श्रीमती भाग्यवती डोल नायक,नीलम रंजू संजय,पवन शर्मा,पावन अग्रवाल, बब्बल पाण्डेय,दिवेश सोलंकी,अशोक अग्रवाल,अंशु टुटेजा,संजय अग्रवाल,जैमिनि गुप्ता,शैलेश माली,संदीप पंडा,सुमित शर्मा, प्रवीण द्विवेदी,शशिकांत शर्मा,असलम हुसैन,विजय दास,ऐश अग्रवाल,विकास केशरवानी,प्रतीक अग्रवाल,आकाश शर्मा,निकुंज शर्मा,गोलू यादव,त्रिलोचन राठिया।

You Might Also Like

ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा कार्यों को सशक्त बनाने की दिशा में युक्त धारा पोर्टल पर दिया गया प्रशिक्षण

झीरम घाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

बेकाबू बाइक चालक ने दो युवकों को ठोका, दोनों की हालत गंभीर, उपचार जारी

पीएम सूर्यघर योजना से अब बिजली उपभोक्ता बन रहे उत्पादक

महाराजा अग्रसेन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article घरघोड़ा, धरमजयगढ़, छाल, खरसिया क्षेत्र में रातभर होती है रेत और गिट्टी की तस्करी
Next Article प्लास्टिक गोदाम में लगी आग पर दूसरे दिन पाया गया काबू

खबरें और भी है....

धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
दलदल में फंसने बेबी एलीफेंट की मौत, पूरी रात हाथियों का झूंड तालाब के पास रहा मौजूद
धान खरीदी में 99 लाख का गबन
प्रभारी मंत्री ओपी ने चेताया-विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिलापट्ट न लगाने पर होगी कार्रवाई
प्लास्टिक गोदाम में लगी आग पर दूसरे दिन पाया गया काबू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?