NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर में पहली बार श्रीमंदिर, पुरी के रोषाघर सेवायतों द्वारा तैयार होगा महाप्रभु का छप्पन भोग महाप्रसाद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर में पहली बार श्रीमंदिर, पुरी के रोषाघर सेवायतों द्वारा तैयार होगा महाप्रभु का छप्पन भोग महाप्रसाद
रायगढ़

शहर में पहली बार श्रीमंदिर, पुरी के रोषाघर सेवायतों द्वारा तैयार होगा महाप्रभु का छप्पन भोग महाप्रसाद

देवस्नान पूर्णिमा से हरिशयन एकादशी तक होंगे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 12:12 am
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। आगामी श्री जगन्नाथ रथोत्सव-2026 के सफल आयोजन को लेकर श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस वर्ष रथोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण यह रहेगा कि रायगढ़ के इतिहास में पहली बार श्रीमंदिर, पुरी के पावन रोषाघर (रसोई) से जुड़े सेवायतों का दल भगवान श्री जगन्नाथ के लिए पारंपरिक विधि एवं शास्त्रोक्त रीति से छप्पन भोग महाप्रसाद तैयार करेगा। यह अवसर श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।
रथोत्सव की तैयारियों के संबंध में 14 जून को श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति एवं सहायक समितियों ने भाग लिया। बैठक में 29 जून (देवस्नान पूर्णिमा) से 25 जुलाई (हरिशयन एकादशी) तक आयोजित होने वाले सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
प्रबंधन ट्रस्टी दिनेश कुमार षड़ंगी ने बताया कि 29 जून को देवस्नान पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा का दिव्य महा स्नान कराया जाएगा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल महाप्रसाद भंडारे का आयोजन होगा। इस अवसर पर श्रीमंदिर, पुरी के रोषाघर सेवायतों द्वारा परंपरागत शैली में छप्पन भोग महाप्रसाद तैयार किया जाएगा। संध्या समय ओडिसी नृत्य की मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी। देवस्नान के पश्चात महाप्रभु 15 दिनों तक अनसर गृह में विराजमान रहेंगे। 14 जुलाई को नेत्रोत्सव एवं नवयौवन दर्शन के अवसर पर श्रद्धालुओं को महाप्रभु के प्रथम दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।
इसके बाद 16 जुलाई को पारंपरिक पहंडी विजे तथा रायगढ़ राजपरिवार द्वारा निभाई जाने वाली छेरा पहरा की ऐतिहासिक परंपरा के साथ रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ होगा। 17 जुलाई को गुंडिचा यात्रा के अंतर्गत भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा का रथ मोतीमहल से प्रस्थान कर चांदनी चौक, सोनारपारा होते हुए गांजा चौक स्थित मौसी घर पहुंचेगा। वहीं 24 जुलाई को बाहुड़ा यात्रा (वापसी रथयात्रा) विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी।
रथोत्सव का समापन 25 जुलाई को सोनाभेष एवं हरिशयन एकादशी के भव्य आयोजन के साथ होगा। इस अवसर पर महाप्रभु का स्वर्णाभूषणों एवं पाट वस्त्रों से दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। परंपरा के अनुसार इस दिन केवल रसगुल्ले का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही भगवान श्री जगन्नाथ चार माह के शयन काल में प्रवेश करेंगे। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने हरिशयन एकादशी से देवउठनी एकादशी तक की धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे सनातन संस्कृति का अत्यंत पवित्र एवं आध्यात्मिक महत्व वाला काल बताया तथा श्रद्धालुओं से सभी आयोजनों में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता की अपील की। यह जानकारी आकाश कुमार मिश्रा (अधिवक्ता) मीडिया प्रभारी उत्कल संस्कृत सेवा समिति द्वारा दी गई।

You Might Also Like

स्टेशन का सौंदर्यीकरण लोगों के लिए बन रहा मुसीबत

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में महाशिवरात्रि का आयोजन

पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत, पुलिस ने आरेापी चालक को किया गिरफ्तार

वाटरफॉल में भी हादसे का इंतजार

अवैध धान की तस्करी रोकने सीमावर्ती क्षेत्रों पर करें मोर्चाबंदी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई सरकारी सेवाओं की राह
Next Article ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

खबरें और भी है....

राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर 165 महिलाओं से की गई थी लाखों की धोखाधड़ी
हाथी शावकों को खदेडऩे ग्रामीणों ने फोड़े फटाके
किशोरी को भगाकर ले जाने वाला पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार
ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?