NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सामूहिक श्रमदान से चमका झिमकी तालाब, स्वच्छता व जल संरक्षण का दिया संदेश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सामूहिक श्रमदान से चमका झिमकी तालाब, स्वच्छता व जल संरक्षण का दिया संदेश
रायगढ़

सामूहिक श्रमदान से चमका झिमकी तालाब, स्वच्छता व जल संरक्षण का दिया संदेश

lochan Gupta
Last updated: April 12, 2026 12:02 am
By lochan Gupta April 12, 2026
Share
2 Min Read

घरघोड़ा। शासन-प्रशासन के स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत झिमकी में आज एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। सरपंच तोपेश्वर पैंकरा एवं उपसरपंच रुद्रो राम यादव के नेतृत्व में गाँव के तालाब की सामूहिक श्रमदान के माध्यम से व्यापक साफ-सफाई की गई। इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर तालाब से गंदगी, कचरा एवं झाड़-झंखाड़ हटाकर स्वच्छता और संरक्षण का संदेश दिया। पूरे वातावरण में सहयोग, उत्साह और सामाजिक एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इस अवसर पर सरपंच तोपेश्वर पैंकरा ने कहा कि तालाब गाँव की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं उपसरपंच रुद्रो राम यादव ने ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक श्रमदान से न केवल स्वच्छता बढ़ती है, बल्कि सामाजिक एकता भी सुदृढ़ होती है। अभियान के दौरान ग्रामवासियों को जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लाल सायं पैंकरा, जय सिंह यादव, सुरेश कुमार पैंकरा, नर्सिंग कोरवा (पंच), उत्तम पैंकरा, संदीप यादव, संजय यादव, संतोष यादव, समत सायं पैंकरा, श्रीमती चंद्रकला पैंकरा (पंच), श्रीमती सुखमनी पैंकरा, श्रीमती चम्पा बाई, श्रीमती माटो बाई, श्रीमती बालमति पैंकरा, श्रीमती उमा पैंकरा सहित लगभग 50 से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष बनीं रमा-दीपक शर्मा और सचिव मीरा : विजय शर्मा

दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने गुजरात में दबोचा

ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

छात्र-छात्राओं को नहीं मिली किताबें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 8 दिन के लिए रायगढ़-बिलासपुर मेमू फिर से रद्द, अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिीव का होना काम
Next Article रूपाणाधाम स्टील प्लांट हादसे में श्रमिक की हुई मौत

खबरें और भी है....

साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
थाने में लगे वायरलेस टावर पर चढ़ कर महिला ने लगाई फांसी
जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश
छत्तीसगढ़ कैडर के दो आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी
अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?