NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निर्मोही मां ने मासूम बेटे का सिर कुचलकर मारडाला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > निर्मोही मां ने मासूम बेटे का सिर कुचलकर मारडाला
रायगढ़

निर्मोही मां ने मासूम बेटे का सिर कुचलकर मारडाला

lochan Gupta
Last updated: April 21, 2026 12:20 am
By lochan Gupta April 21, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। मां ने अपने ढाई साल के बच्चे का सिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने बच्चे के अपहरण की झूठी कहानी गढक़र पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। बाद में बच्चे का शव जंगल में खाई में मिला, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला का नाम सोनमति सरोती मंछवार है। मायके जाने के दौरान उसने बेटे को गोद से नीचे उतार दिया, लेकिन बेटे ने पैदल चलने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर महिला ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान वह नशे में थी। इसके बाद वह मायके चली गई। दरअसल, ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा के रहने वाले बोधसाय मंछवार (28) ने 19 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसके साढ़े 4 साल की बेटी ढूलबाई और ढाई साल का बेटा अनुज मंछवार है। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वह जंगल में चार तोडऩे के लिए गया था, उस समय घर में पत्नी और दोनों बच्चे मौजूद थे। दोपहर में जब वह घर लौटा तो घर सूना मिला। शाम को उसकी साढ़े 4 साल की बेटी ढूलबाई अकेले घर पहुंची। पूछने पर बच्ची ने बताया कि मां उसे घर भेजकर छोटे भाई अनुज को लेकर रानी गौवा स्थित नानी के घर गई है। ऐसे में बोधसाय ग्रामीणों के साथ रात में उनकी तलाश के लिए निकला, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह उसकी पत्नी सोनमति अकेले घर लौटी। वह शराब के नशे में थी और अनुज के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी देने के बजाय टालमटोल करती रही। लगातार 2 दिनों तक परिजनों और ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल सका।

महिला ने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी

शनिवार रात रानीगौवा पहाड़ के पास एक पगडंडी किनारे महुआ पेड़ के पास पत्थर पर खून के धब्बे दिखाई दिए। आसपास तलाश करने पर गहरी खाई में मासूम अनुज का शव मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर संदेह के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरुआत में महिला लगातार पुलिस को गुमराह करती रही और अपहरण की झूठी कहानी गढ़ती रही कि कुछ लोग उसके बच्चे को छीनकर भाग गए।

बेटे को गोद में लेकर पहाड़ी चढ़ रही थी

हालांकि पुलिस ने तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान महिला ने स्वीकार किया कि घटना के दिन वह अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके जा रही थी। रास्ते में उसने बेटी को घर वापस भेज दिया और बेटे को गोद में लेकर पहाड़ी पर चढ़ रही थी। थकान के कारण उसने बेटे को नीचे उतारकर पैदल चलने को कहा, लेकिन अनुज जमीन पर बैठ गया। गुस्से में उसने ढाई साल के बेटे को जमीन पर पटक दिया और उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

इसके बाद वह घर लौटकर झूठी कहानी गढक़र सभी को गुमराह करने लगी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी महिला को विविधत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

You Might Also Like

एनटीपीसी कर्मी ने जहर सेवन कर दी जान

विश्व ओज़ोन दिवस व हिन्दी दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने आयोजित किए विभिन्न कार्यक्रम

छोटी बहन को मौत के घाट उतारने वाली बहन को उम्र कैद

बैंकर्स क्लब ने चाचा नेहरू के जन्ममास पर लॉ कॉलेज में की परिचर्चा

दो बाईक चोरों के साथ दो खरीददार भी सपडाये

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 60 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Next Article जिले की आद्यशा ने रचा इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में अव्वल, कलेक्टर ने किया सम्मानित

खबरें और भी है....

नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
जिले की आद्यशा ने रचा इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में अव्वल, कलेक्टर ने किया सम्मानित
निर्मोही मां ने मासूम बेटे का सिर कुचलकर मारडाला
60 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
डंडे से प्रहार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?