NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पत्नी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पत्नी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

पत्नी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर किया था प्राणघातक हमला, गंभीर रूप से घायल महिला मेकाहारा में भर्ती, घायल महिला मेकाहारा में भर्ती

lochan Gupta
Last updated: June 24, 2026 12:36 am
By lochan Gupta June 24, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
21 जून को आहता सत्यवती राठिया (30 वर्ष) के चचेरे भाई पवन राठिया (25 वर्ष), निवासी चौरंगा, थाना लैलूंगा द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसकी चचेरी बहन सत्यवती राठिया ग्राम देवगढ़ में आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत है तथा उसका पति इंद्रजीत राठिया राजमिस्त्री का काम करता है। सत्यवती राठिया अक्सर फोन पर पति द्वारा शराब के नशे में विवाद और मारपीट किए जाने की जानकारी देती थी, जिस पर परिजनों द्वारा कई बार समझाइश दी गई, किंतु आरोपी की आदतों में सुधार नहीं हुआ।
21 जून की दोपहर सूचना मिलने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा पहुंचे, जहां सत्यवती राठिया का उपचार चल रहा था। घायल महिला ने बताया कि दोपहर लगभग 1 बजे उसका पति इंद्रजीत राठिया शराब पीने के लिए पैसे मांगने घर आया था। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बांस के डंडे से सिर एवं दोनों हाथों पर प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद महिला को प्राथमिक उपचार के पश्चात मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में आरोपी इंद्रजीत राठिया के विरुद्ध धारा 119(1), 296, 351(3), 109(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी, डंडा बरामद
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा एएसआई खेमराज पटेल के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम देवगढ़ रवाना किया गया। पुलिस टीम ने गवाहों से पूछताछ कर आरोपी इंद्रजीत राठिया पिता पंचराम राठिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम देवगढ़ बाजारपारा, थाना घरघोड़ा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार कर ली, जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

You Might Also Like

साधु बनकर कर रहे थे गांजा तस्करी

मेकाहारा में भर्ती मरीज की नाले में मिली लाश

फारेस्ट गार्ड ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट

प्रोत्साहन राशि में वृद्धि को लेकर मितानिनों ने किया प्रदर्शन

ट्रक-ट्रेलर में भिडंत, जिंदा जला ट्रेलर चालक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आपसी सौहार्द, शांति एवं अनुशासन के साथ मनेगा मोहर्रम पर्व
Next Article यात्री ट्रेनों में नहीं थम रहा चोरी की वारदात

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
रायगढ़ की मिट्टी से निकले ताइक्वांडो के सितारे, पोखरा में 10 स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया
यात्री ट्रेनों में नहीं थम रहा चोरी की वारदात
पत्नी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
आपसी सौहार्द, शांति एवं अनुशासन के साथ मनेगा मोहर्रम पर्व

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?