NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 3 लाख की ठगी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 3 लाख की ठगी
रायगढ़

नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 3 लाख की ठगी

कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का दिया झांसा, आरोपी जशपुर से गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: May 10, 2026 10:15 pm
By lochan Gupta May 10, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। जिले में नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से ठगी की गई है। सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने 3 लाख 38 हजार 500 रुपए ठग लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को जशपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतरारोड़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कोतरा निवासी पदिमनी यादव (27) ने 3 अप्रैल को कोतरारोड़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी भतीजी के माध्यम से बैकुंठपुर निवासी हरीश मिश्रा (35) से पहचान हुई थी। आरोपी हरीश मिश्रा ने सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर संविदा नियुक्ति दिलाने का भरोसा दिया। इसके एवज में उसने 9 फरवरी 2026 से 22 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में नकद और फोन-पे के जरिए कुल 3 लाख 38 हजार 500 रुपए ले लिए।
काफी समय बीत जाने के बाद भी नियुक्ति नहीं हुई तो आरोपी लगातार आज-कल कहकर टालमटोल करता रहा। इसी दौरान हरीश मिश्रा ने पदिमनी यादव को रायगढ़ कलेक्ट्रेट के पास बुलाकर ‘कॉल मी सर्विसेस’ नामक संस्था का एक नियुक्ति पत्र सौंपा। जब पदिमनी उस नियुक्ति पत्र को लेकर रायगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंची, तब जांच में दस्तावेज पूरी तरह फर्जी पाया गया। इसके बाद पदिमनी यादव को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है। उसने तुरंत मामले की शिकायत कोतरारोड़ थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और बाद में आरोपी को जशपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए पीडि़ता से रकम लेना कबूल किया। उसने बताया कि ठगी की अधिकांश रकम वह खर्च कर चुका है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने साइबर कैफे से फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कराकर पदिमनी यादव को भेजा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और 900 रुपए नकद जब्त किए हैं। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पहले श्रम विभाग रायगढ़ में भृत्य के पद पर कार्यरत रह चुका है। उसके व्यवहार और गतिविधियों को लेकर पूर्व में भी शिकायतें मिल चुकी थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नौकरी दिलाने, सरकारी भर्ती कराने या प्रभाव का झांसा देकर पैसे मांगने वाले लोगों पर बिल्कुल भरोसा न करें। किसी भी नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी केवल अधिकृत शासकीय माध्यमों से ही प्राप्त करें। साथ ही, किसी प्रकार की धोखाधड़ी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

जशपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी और थाना प्रभारी की टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी जशपुर में छिपा हुआ है। ऐसे में पुलिस की टीम तत्काल जशपुर रवाना हुई और घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए पीडि़ता से रकम लेना कबूल किया और बताया कि अधिकांश रकम खर्च कर चुका है। आरोपी की पहले भी शिकायत मिली थी, साइबर कैफे से फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर पदिमनी यादव को भिजवाया था। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और 900 रुपये नकद जब्त किये हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पूर्व में श्रम विभाग रायगढ़ में भृत्य के पद पर कार्यरत रह चुका है और उसके व्यवहार व गतिविधियों को लेकर पहले भी शिकायतें रही हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दे स्स्क्क शशि मोहन सिंह ने बताया कि नौकरी दिलाने, सरकारी भर्ती कराने या प्रभाव का झांसा देकर पैसे मांगने वाले ऐसे तत्वों पर बिल्कुल भरोसा न करें। किसी भी नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी केवल अधिकृत शासकीय माध्यमों से ही प्राप्त करें। किसी प्रकार की धोखाधड़ी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ विशिष्ट अध्ययन पुस्तक का ओपी ने किया विमोचन

तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, एक मृत, दूसरा गंभीर

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कार्पियो को ट्रक ने मारी ठोकर

अतिक्रमण का दंश झेल रहा पुरानी हटरी

हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में होगा भव्य आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बसनाझर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, मुख्य अतिथि महेश साहू ने किया खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन
Next Article एक ही ऐप में रेलवे की सभी सुविधाएँ, यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा रेलवन ऐप

खबरें और भी है....

गौतस्करी के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, तीन पिकअप और 31 गौ-वंशों की तस्करी के मामले में फरार थे आरोपी
सीएम साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात
महिला जनगणना कर्मचारी से धक्का-मुक्की
सालिक साय ने लगवाया बिलड़ेगी में नया ट्रांसफार्मर
जलेश्वर महादेव धाम में सीएम साय ने किया जलाभिषेक, किसानों, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के हित में मुख्यमंत्री श्री साय की महत्वपूर्ण घोषणाएं

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गौतस्करी के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, तीन पिकअप और 31 गौ-वंशों की तस्करी के मामले में फरार थे आरोपी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?