NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आपसी सौहार्द, शांति एवं अनुशासन के साथ मनेगा मोहर्रम पर्व
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आपसी सौहार्द, शांति एवं अनुशासन के साथ मनेगा मोहर्रम पर्व
रायगढ़

आपसी सौहार्द, शांति एवं अनुशासन के साथ मनेगा मोहर्रम पर्व

शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, यातायात एवं मूलभूत व्यवस्थाओं पर बनी कार्ययोजना, ताजिया-अखाड़ा के दौरान शस्त्र प्रदर्शन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

lochan Gupta
Last updated: June 24, 2026 12:35 am
By lochan Gupta June 24, 2026
Share
4 Min Read

प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था के दिए गए निर्देश, कानून-व्यवस्था बनाए रखने मजिस्ट्रेटों की होगी तैनाती

रायगढ़। जिले में 26 जून को आयोजित होने वाले मोहर्रम पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं अनुशासन के साथ मनाया जाएगा। पर्व के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित बैठक में एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, एसडीएम महेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में मोहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कहा कि पर्व को पूर्ण शांति, सौहार्द एवं अनुशासन के वातावरण में मनाया जाएगा तथा सभी आयोजन निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी ताजिया एवं अखाड़ा के दौरान किसी भी प्रकार के शस्त्र प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। सभी ताजिया समितियों एवं समाज प्रमुखों से नियमों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। बैठक में समाज प्रमुखों ने विभिन्न ताजिया एवं अखाड़ों में शामिल होने वाली संभावित भीड़ तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव रखे। प्रशासन ने सभी सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। नगर निगम को चांदनी चौक सहित प्रमुख मार्गों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने तथा पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चांदनी चौक से गांजा चौक तक मार्ग में रखी भवन निर्माण सामग्री एवं अन्य अवरोधों को हटाकर मार्ग को सुगम बनाने कहा गया, ताकि ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस निर्बाध रूप से संचालित हो सकें। विद्युत विभाग को ताजिया एवं अखाड़ा निकलने वाले प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइटों की समुचित व्यवस्था करने तथा सुरक्षित आवागमन के लिए विद्युत तारों की आवश्यक ऊंचाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन सेवाओं के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध रखने तथा नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग को चांदनी चौक क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
बैठक में बताया गया कि मोहर्रम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यपालिक दंडाधिकारियों (मजिस्ट्रेट) की ड्यूटी निर्धारित की गई है। संबंधित अधिकारियों के संपर्क नंबर भी साझा किए गए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित समन्वय एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। समाज प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए मोहर्रम पर्व को भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक के अंत में सभी उपस्थित जनों से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था के संरक्षण में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई।

You Might Also Like

महालक्ष्मी मंदिर पंडरीपानी में पुरी के संत का आगमन आज

चक्रधर नगर,जूटमिल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गठित : सूची जारी

प्रदेश के राजधानी व बिलासपुर में बोरियों में मिली 2 लाशें

जहर सेवन से युवक की मौत

तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटी, चालक की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article धूप-छांव के बीच जिले में मानसून की हुई एंट्री
Next Article पत्नी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
रायगढ़ की मिट्टी से निकले ताइक्वांडो के सितारे, पोखरा में 10 स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया
यात्री ट्रेनों में नहीं थम रहा चोरी की वारदात
पत्नी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
आपसी सौहार्द, शांति एवं अनुशासन के साथ मनेगा मोहर्रम पर्व

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?