NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
रायगढ़

पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी

ओपी ने पिता से मिले संस्कार को बताया मुकुट

lochan Gupta
Last updated: June 22, 2026 12:03 am
By lochan Gupta June 22, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। पितृ दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने पिता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आमजनो के समक्ष पिता के महत्व विस्तार से रखते हुए सोशल मंच पर विचार साझा करते हुए कहा बाबूजी! आप आज भी मेरे आसपास मौजूद हैं, मुझे हर कदम पर देख रहे हैं। आप एक आदर्श किसान, एक आदर्श शिक्षक और एक आदर्श पिता रहे। खेत में पसीना बहाकर आपने ष्कर्म को पूजा मानना सिखाया, और विद्यालय की चौपाल पर खड़े होकर आपने सत्य ही ईश्वर है का पाठ पढ़ाया।
ओपी ने कहा शास्त्र कहते हैं – मातृ देवो भव, पितृ देवो भव, आचार्य देवो भव। अर्थात माता, पिता और गुरु तीनों ईश्वर के समान हैं। पिता वह वटवृक्ष है जो धूप-छांव, आंधी-तूफान सब सहकर अपनी संतान को छाया देता है। पिता की चुप्पी में जो फिक्र होती है, उसकी डांट में जो भविष्य की चिंता होती है, और उसकी मेहनत में जो नि:स्वार्थ त्याग होता है वो कोई और नहीं कर सकता। आप मेरे जीवन का संबल हैं, मेरा मान हैं, मेरा अभिमान हैं। आपने जो त्याग, संस्कार और नि:स्वार्थ प्यार दिया, वही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। जब जीवन की राह कठिन होती है, तो आपके दिए संस्कार ही दीपक बनकर रास्ता दिखाते हैं। पितृ दिवस को कैलेंडर का एक दिवस बताते हुई कहा पिता का ऋण जन्मान्तर नहीं उतर सकता। पिता से मिले संस्कारों को साझा करते हुए कहा ईमानदारी और मेहनत से काम में जुटे रहो। सेवा भाव समाज के लिए जियो जो समाज के लिए जिया वही आज अमर है। सत्य की राह कठिन है पर अंतिम विजय उसी की है। युवा पीढ़ी से आग्रह करते हुए मंत्री श्री ओपी ने कहा मोबाइल की स्क्रीन से समय निकालकर अपने पिता के पैर जरूर छुएं। माता पिता से नियमित संवाद को भी उन्होंने आवश्यक बताया।सनातन परंपरा में पितृ ऋण सबसे बड़ा ऋण माना गया है। पिता के आदर्शों पर चलकर, समाज सेवा करके इसे चुकाया जा सकता।

You Might Also Like

एनएसएस गतिविधियों का करें व्यवस्थित रूप से संचालन – डॉ. नीता बाजपेई

विभिन्न स्थानों में किया गया 320 पौधारोपण, लॉयंस क्लब मिडटाउन की अभिनव पहल

कोहरा से बिगड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों की चाल, उत्कल 15 घंटा तो साउथ बिहार 9 घंटा देरी से पहुंची रायगढ़

रोडोपाली मंडल में भाजयुमो की पहली बैठक संपन्न

बिजली की समस्या से लोगों का बढ़ रहा आक्रोश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चलती ट्रेन से परीक्षार्थी का लैपटॉप व एक साल का नोट्स चोरी
Next Article महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
अकलतरा में आईएसआई स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां
महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार
पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
चलती ट्रेन से परीक्षार्थी का लैपटॉप व एक साल का नोट्स चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?