NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
छत्तीसगढ़

रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या

4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: June 18, 2026 12:09 am
By lochan Gupta June 18, 2026
Share
5 Min Read

कोरिया। जिले में बीती रात रेत कारोबार को लेकर हुए खूनी संघर्ष में अब तक भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य घायल अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों में मयंक सिंह और योगेंद्र सिंह शामिल हैं, जिनमें मयंक सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


यह घटना सोनहत विकासखंड के ग्राम नागोई (कटगोड़ी क्षेत्र) में 16-17 जून की दरम्यानी रात हुई। इस हत्याकांड में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह, उनके रिश्तेदार वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू सिंह और नागेंद्र सिंह की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घटना आपसी पुरानी रंजिश और क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद का परिणाम है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है। पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि मृतक पक्ष और आरोपी पक्ष के बीच कई वर्षों से आपसी विवाद और वर्चस्व को लेकर तनाव बना हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसने गंभीर रूप लेते हुए दोहरे हत्याकांड का रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई। मामले में थाना सोनहत में अपराध दर्ज कर विस्तृत विवेचना की जा रही है।

मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

जिला प्रशासन ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के मुताबिक घटना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने कहा है कि वर्तमान में क्षेत्र की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

एक दिन पहले भी हुआ था विवाद

रेत घाट को लेकर दोनों पक्षों के बीच 2 दिन पहले भी विवाद हुआ था। विवाद के बाद मनोज त्रिपाठी के भाई निशांत त्रिपाठी ने उत्कर्ष सिंह, लवकुश सिंह और मयंक सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इनमें लल्ला सिंह और उनके भाई के बेटे भी शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रेत तस्करी के मुद्दे पर तनाव लगातार बढ़ रहा था। बुधवार को विवाद फिर भडक़ गया, जिसके बाद यह हिंसक वारदात सामने आई। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और विवाद से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है।

9 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। घटना स्थल से एक आल्टो कार, रेत से भरा डंपर और एक बाइक जब्त की गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

दीपक झा, आईजी, सरगुजा रेंज

किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा- सीएम

कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार और उनके करीबी वीरू सिंह गहरवार की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस मामले में आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

एसईसीएल प्रबंधन कर रहा युवा अधिकारियों से सीधा संवाद

काव्य कलश मंच का शिक्षक सम्मान समारोह एवं विराट कवि सम्मेलन सम्पन्न

ईमानदारी की मिसाल : पत्रकार को सडक़ पर मिला 20 तोला सोना और नगदी से भरा बैग, पुलिस को सौंपा

सनी लियोनी को मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा

जन समस्या निवारण शिविर में 336 में 128 आवेदनों का मौके पर निपटारा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मृतिका के मोबाइल पर रिकॉर्ड हुई लाइव मौत

खबरें और भी है....

रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मृतिका के मोबाइल पर रिकॉर्ड हुई लाइव मौत
केजीएच व एमसीएच में जहरीले जीव से बचाव के लिए शुरू हुआ दवा छिडक़ाव
नकली शराब मामला… मुख्य आरोपी के घर पुलिस की दबिश
जगन्नाथ रथोत्सव की तैयारियां प्रारंभ, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हुई बैठक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?