NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
जशपुरनगर

तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

पद्मश्री जागेश्वर यादव, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

lochan Gupta
Last updated: June 16, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta June 16, 2026
Share
6 Min Read

जशपुरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जशपुरनगर के रणजीता स्टेडियम के सामने जुदेव चौक में 16 जून से 18 जून 2026 तक आयोजित प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में किए गए प्रयासों को आकर्षक छायाचित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ आज पद्मश्री जागेश्वर यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, उपाध्यक्ष यशप्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम भगत, वरिष्ठ नागरिक कृष्णा राय, भरत सिंह, ओमप्रकाश सिन्हा, मुकेश शर्मा, नरेश नंदे, उपेंद्र यादव, मुकेश सोनी, रुपेश सोनी, संतोष सिंह, पार्षद फैजान सरवर खान, श्रीमति शैलेन्द्री यादव, श्री देवधन नायक, प्रिया सिंग, अनुज भगत और विनोद निकुंज सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रदान की गई आर्थिक सहायता, कृषि क्षेत्र में सुधार, ई-नाम प्लेटफॉर्म के माध्यम से कृषि विपणन को बढ़ावा, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, डिजिटल इंडिया अभियान, लखपति दीदी योजना तथा विकसित भारत संकल्प अभियान जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी स्थल पर स्थापित एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी पहलों पर आधारित वृत्तचित्रों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में देश में विकास की नई धारा प्रवाहित हुई है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि ऐसी फोटो प्रदर्शनी आमजन को शासन की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं से अवगत कराने का प्रभावी माध्यम है।
फोटो प्रदर्शनी में देश की आधारभूत संरचना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले कार्यों को भी विशेष स्थान दिया गया है। इसमें विश्व के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज, समुद्र पर निर्मित अटल सेतु, राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के विस्तार, वंदे भारत ट्रेनों, सेमीकंडक्टर निर्माण, डिजिटल क्रांति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में देश की सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए किए गए कार्यों को भी दर्शाया गया है। स्वदेशी रक्षा उत्पादन, रक्षा निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रक्षा क्षेत्र में हुए नवाचारों की जानकारी आमजन को दी जा रही है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा हितग्राहियों की प्रेरक सफलता की कहानियों को भी प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। रंगीन छायाचित्रों, आंकड़ों, ग्राफिक्स और सूचना पटलों के माध्यम से योजनाओं के प्रभाव और उपलब्धियों को सरल एवं आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
जनसंपर्क विभाग द्वारा इस अवसर पर ‘जनमन’ पत्रिका, ‘सुशासन के नवीन आयाम’ सहित विभिन्न प्रचार-प्रसार सामग्री का भी नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं, किसानों और आम नागरिकों की विशेष भागीदारी देखने को मिल रही है। जिला प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग ने जिले वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र एवं राज्य शासन की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा देश की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें और इस जन जागरूकता अभियान का हिस्सा बनें।

You Might Also Like

पत्थलगांव में आदिवासी जमीन विवाद गहराया

कृत्रिम गर्भाधान से जन्मी प्रथम पुंगनुर मादा वत्स, पशु नस्ल सुधार में नई दिशा

छत्तीसगढ़ सावरा समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न

ग्रामीणों की मांग पर सडक़ निर्माण को मिली मंजूरी

लोरो घाट में भीषण सडक़ हादसा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए दिए निर्देश
Next Article गुडग़हन में घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए संघर्ष से मिली मुक्ति, बदली ग्रामीणों की दिनचर्या

खबरें और भी है....

नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मालगाड़ी की ठोकर से हाथी की मौत, झूंड के साथ लाइन पार करने के दौरान हुआ हादसा
गांजा बेचने जा रहा बुजुर्ग गिरफ्तार
आईपीएस सुंदरराज पी एनआईए में आईजी नियुक्त
बंदी संजय की मौत पर पुलिस ने रखा अपना पक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?