NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गुडग़हन में घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए संघर्ष से मिली मुक्ति, बदली ग्रामीणों की दिनचर्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गुडग़हन में घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए संघर्ष से मिली मुक्ति, बदली ग्रामीणों की दिनचर्या
रायगढ़

गुडग़हन में घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए संघर्ष से मिली मुक्ति, बदली ग्रामीणों की दिनचर्या

जल जीवन मिशन योजना ने बदली गांव की तस्वीर

lochan Gupta
Last updated: June 17, 2026 12:05 am
By lochan Gupta June 17, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। विकासखंड पुसौर के ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा अंतर्गत ग्राम गुडगहन आज जल जीवन मिशन की सफलता का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है। 196 परिवारों और 718 की आबादी वाले इस गांव में हर घर नल से जल योजना ने ग्रामीणों के जीवन में ऐसा परिवर्तन लाया है, जिसने गांव की पहचान ही बदल दी है। अब हर घर में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होने से ग्रामीणों को राहत मिली है तथा स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।
कुछ वर्ष पूर्व तक ग्राम गुडगहन में पेयजल की स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी। सीमित जल स्रोतों और गर्मी के दिनों में घटते जलस्तर के कारण ग्रामीणों को पानी की व्यवस्था के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ती थी। सुबह से शुरू होने वाला पानी भरने का काम दिनभर चलता रहता था। इसका सबसे अधिक असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ता था। कई बार बच्चों को भी पानी लाने में सहयोग करना पड़ता था, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी और विद्यालय में नियमित उपस्थिति भी बाधित होती थी। जल जीवन मिशन के तहत गांव में पाइपलाइन विस्तार, जल स्रोतों का विकास और घर-घर नल कनेक्शन का कार्य तेजी से पूरा किया गया। इसके बाद ग्रामीणों को पहली बार अपने घरों में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल मिलने लगा, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या पूरी तरह बदल गई।
ग्राम गुडगहन निवासी श्रीमती यशोदा यादव उन सैकड़ों महिलाओं में शामिल हैं जिनके जीवन में जल जीवन मिशन ने नई उम्मीद और नई दिशा दी है। पहले उन्हें घरेलू कार्यों के साथ पानी की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त समय और श्रम करना पड़ता था। अब घर में नल से जल उपलब्ध होने के कारण उनकी सबसे बड़ी चिंता समाप्त हो गई है। यशोदा यादव बताती हैं कि अब वे अपने घरेलू कार्य समय पर पूरा कर पाती हैं और परिवार के साथ अधिक समय बिता रही हैं। समय की बचत ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दिया है। वे स्व-सहायता समूह से जुडक़र सिलाई एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों में भाग ले रही हैं, जिससे परिवार की आय में वृद्धि हुई है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से ग्राम में जलजनित बीमारियों में उल्लेखनीय कमी आई है। बच्चों और बुजुर्गों को पहले जहां पेट संबंधी रोग, बुखार और त्वचा संक्रमण जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, वहीं अब स्वास्थ्य स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। परिवारों का चिकित्सा खर्च घटा है और बच्चे नियमित रूप से विद्यालय जाने लगे हैं। आज ग्राम गुडगहन केवल नल से जल उपलब्ध होने वाला गांव नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बन चुका है। यशोदा यादव की कहानी इस बात का प्रमाण है कि जल जीवन मिशन केवल पानी पहुंचाने की योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन में सम्मान, सुविधा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिखने वाला अभियान है। ग्राम गुडगहन की यह सफलता ग्रामीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में सामने आई है।

You Might Also Like

ओपी चौधरी के प्रयासों से सरिया में खुलेगी अपेक्स बैंक की नई शाखा

आईएसएल – आरपीएल रोटरी प्रीमियर लीग फैमिली बॉक्स टूर्नामेंट का भव्य समापन

राजधानी की तर्ज पर रायगढ़ में जल्द शुरू होगा नालंदा परिसर, लाइब्रेरी का निर्माण

देर रात 31 गजराजों ने सडक़ पर डाला डेरा

भूपेश बघेल को दिए गए थे 508 करोड़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
Next Article जिला जेल में बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

खबरें और भी है....

नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मालगाड़ी की ठोकर से हाथी की मौत, झूंड के साथ लाइन पार करने के दौरान हुआ हादसा
गांजा बेचने जा रहा बुजुर्ग गिरफ्तार
आईपीएस सुंदरराज पी एनआईए में आईजी नियुक्त
बंदी संजय की मौत पर पुलिस ने रखा अपना पक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?