NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: झीरम घाटी के शहीद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धाँजलि
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > झीरम घाटी के शहीद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धाँजलि
रायगढ़

झीरम घाटी के शहीद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धाँजलि

lochan Gupta
Last updated: June 12, 2026 12:54 am
By lochan Gupta June 12, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं छत्तीसगढ़ की राजनीति के शिखर पुरुष स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के अगुवाई में कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण करते हुए 11 जून पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल भारतीय राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक और राजनैतिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, जनसेवा और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। वे केंद्र सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों का दायित्व संभालते हुए देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे। छत्तीसगढ़ के विकास और यहां की जनता के हितों के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा।
शाखा यादव ने कहा कि झीरम घाटी की क्रूर नक्सली हमला 25 मई 2013 के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में गुडग़ांव स्थित वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सघन उपचार के दौरान जीवन और मृत्यु से संघर्ष करते हुए 11 जून 2013 को उनका निधन हुआ, जिससे प्रदेश और देश की राजनीति को अपूरणीय क्षति पहुंची। उनका व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए शाखा यादव ने स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल जी के जीवन वृतांत पर प्रकाश डालते हुए कहा श्री शुक्ल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जनभावनाओं को समझने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल का योगदान सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। वे प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत थे। उनका व्यक्तित्व, जनता से सीधा संवाद करना उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाता था।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव,पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय, हरेराम तिवारी, संगठन महामंत्री विकास ठेठवार, दीपक मंडल, विकास शर्मा, यतीश गांधी, विनोद कपूर, संदीप अग्रवाल,सत्यप्रकाश शर्मा, रामलाल पटेल,दयाराम धुर्वे, विकास बोहिदार,दीपक भट्ट, सुकलाम्बर, संतोष कुमार चौहान, शिव कुमार शर्मा, राजू चौहान,आकाश समुंद्रे,अनुराग गुप्ता,शैय्यद इम्तियाज,गौरांग अधिकारी, दीपक सिंह, सोनू पुरोहित,कौशिक भौमिक,वैभव चौबे,प्रमोद देवांगन,सुनील आनंद, शारदा सिंह गहलोत,घासीदास महंत सहित अन्य कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।

You Might Also Like

जिला ग्रामीण अध्यक्ष पद को लेकर प्रदेश कांग्रेस की नजर आदिवासी नेताओं पर

दो बाइक में टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल राजघट्टा खरसिया में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया धूमधाम से

अनुशासन, आत्मविश्वास व निरंतर मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी-कलेक्टर

पीडीएस चावल की तस्करी, 30 क्विं. चावल से भरी पिकअप पकड़ाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article धारदार हथियार लहराकर भय फैलाने वाला गिरफ्तार
Next Article 25 वर्षों बाद बायो बैच 2001 का सिल्वर जुबली रीयूनियन संपन्न

खबरें और भी है....

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?