रायगढ़। जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड के एस.एम.एस-2 में आज देर शाम हादसा होने से एक ठेका श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसे तत्काल जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार कर उसे रेफर करने के बाद एयरलिफ्टिंग कर भिलाई उपचार हेतु भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पतरापाली में स्थित जिंदल एण्ड पावर लिमिटेड के एस.एम.एस.-2 के फ्लेग पार्ट केरियर में आज देर शाम करीब साढ़े 6 बजे गंभीर हादसा होने से वहां काम कर रहा ठेका श्रमिक सोहन साहू (45 वर्ष) निवासी जांजगीर जिला गर्म पानी से बुरी तरह झुलस गया है। जिसे तत्काल मौके पर मौजूद कर्मचारी व अधिकारी द्वारा जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी स्थिति काबू में न आते देख मौजूद डाक्टरों की सलाह पर उसे रेफर कर दिया गया। जिसे एयर लिफ्टिंग के जरिए तत्काल भिलाई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका सघन व उचित उपचार जारी है।
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर



