NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
रायगढ़

काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश

lochan Gupta
Last updated: September 9, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta September 9, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देने और हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष श्री मयंक चतुर्वेदी ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने समूह नल-जल योजनाओं के लंबित कार्यों की भी समीक्षा की और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने पर विशेष जोर दिया।
्रकलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने लंबे समय से काम बंद रखकर योजनाओं की प्रगति प्रभावित करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मेसर्स प्रीति कंस्ट्रक्शन, बिलासपुर एवं मेसर्स जीतेश्वर साहू, बरमकेला के विरुद्ध संबंधित एसडीएम के माध्यम से नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के साथ जिम्मेदारी भी तय की जाए।

रायगढ़ को हर घर जल जिला बनाने की कार्ययोजना पर चर्चा

बैठक में रायगढ़ जिले को हर घर जल जिला बनाने के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की अद्यतन प्रगति और मैदानी स्तर पर उनकी वास्तविक स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की। कलेक्टर ने योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

अक्टूबर तक 378 योजनाएं पूर्ण करने का लक्ष्य

समीक्षा बैठक में सीआईआरपी के अनुसार अक्टूबर 2026 तक जिले में 378 योजनाओं को पूर्ण करने के लक्ष्य पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर योजनाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में एसएनए स्पर्श के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया, जल जीवन मिशन के अंतर्गत खंड कार्यालयों में उपलब्ध देयकों तथा उनके भुगतान की कार्यवाही की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा सेवा संकल्प अभियान एवं जल अर्पण दिवस के आयोजन और एसवीएस योजनाओं के भुगतान के लिए निर्धारित पेमेंट प्रोटोकॉल पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा हुई।

समन्वय और सतत मॉनिटरिंग पर जोर

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित मानकों और समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित समीक्षा, सतत मॉनिटरिंग और आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रतिभा नवरतन, सहायक अभियंता, उप अभियंता सहित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जिंदल फाउण्डेशन जेपीएल तमनार द्वारा बाल सम्प्रेक्षण गृह रायगढ़ में इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

युवकों को डॉयल 112 स्टाफ के सामने विवाद करना पड़ा महंगा

पुलिस टीम पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एनटीपीसी लारा में अग्नि दुर्घटना से सुरक्षा पर मोक्क ड्रिल का आयोजन

शादी समारोह में गए सुने मकान में हुई चोरी का खुलासा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
Next Article ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

Popular Posts

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?